अस्पताल में गुंडई दिखाने का शौक पड़ा भारी..दून पुलिस ने उतारी सभी बदमाशों की खुमारी..रॉड,हॉकी,बेस बॉल डंडों से हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ कर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 05 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे..

गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी में भी पीड़ित युवक पर पुन: किया गया था जानलेवा हमला.. 

अस्पताल के सरकारी सामान को किया गया क्षतिग्रस्त,अस्पताल स्टाफ के साथ धक्का मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में पहुंचाई गई थी बाधा. 

देहरादून: ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में घुसकर सरेआम गुंडई दिखाकर तोड़फोड़ करने और उपचार के लिए भर्ती युवक के साथ रंजिश के चलते उस पुनः जानलेवा हमला करने फरार चल रहे 05 बदमाशों को पुलिस ने आईडीपीएल पुराने गेस्ट हाउस के पास खंडहर से गिरफ्तार किया गया..दबंगई की धमक दिखाने वाले इन अभियुक्तों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल हॉकी बेसबॉल डंडे और लोहे की रॉड जैसे हथियार बरामद किए गए हैं..आईडीपीएल पुराने गेस्ट हाउस के पास खंडहर से गिरफ्तार किया गया…

 कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार वादी पप्पू पुत्र सोरेन निवासी आईडीपीएल कॉलोनी ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की उनका पुत्र शुभम दिनांक 25 मार्च 2024 को साय: लगभग 6:00 बजे अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था,अचानक नेहरू ग्राम के राजकुमार राजभर व उसके साथ अन्य कुछ लोगों ने उनके पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. आसपास के लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल से उसे बचाया गया.जब वादी अपने पुत्र को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा तो थोड़ी देर में उक्त सभी लोगो ने सरकारी अस्पताल पहुंच कर भी उनके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की गई, जिनमे उनके पुत्र को गंभीर चोटें आई,जिसका इलाज एम्स हॉस्पिटल में चल रहा हैं.प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  दुष्कर्म: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीनों अभियुक्तों को दून पुलिस ने दबोचा...

अस्पताल के इमरजेंसी जाकर तोडफ़ोड़ फिर हमला..

   अभियुक्तों के द्वारा पीड़ित पक्ष को सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान भी इमरजेंसी में जाकर उसके साथ पुनः मारपीट की गई. वही सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में सरकारी सामान को क्षतिग्रस्त कर अस्पताल स्टाफ के साथ धक्का मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, इसके पश्चात सभी अभियुक्त वहां से फरार हो गए.. जिस संबंध में इमरजेंसी में ड्यूटी पर नियुक्त डॉक्टर शुभा के द्वारा एक तहरीर कोतवाली ऋषिकेश में दी गई, जिसके आधार पर अभियुक्तो के विरूद्ध संबंधित धाराओ में एक और अभियोग पंजीकृत किया गया. उधर इस घटना गंभीरता के दृष्टिगत SSP देहरादून द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर तत्काल घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. दोनों घटनाओं से संबंधित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए सरकारी अस्पताल इमरजेंसी की सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन,आस पास के लोगो से पूछताछ व अन्य माध्यमों से अभियुक्तो की पहचान करते हुए सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना से संबंधित 05 अभियुक्तों को आईडीपीएल पुराने गेस्ट हाउस के पास खंडहर से गिरफ्तार किया गया..अभियुक्तों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त लोहे की रोड, हॉकी,बेसबॉल डंडे आदि बरामद किये गए है. 

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी गैंगरेप-हत्या और तेज़ाब से जलाने वाला 9वां इनामी आरोपी 6 साल बाद ऐसे आया दून पुलिस की गिरफ्त में..

गिरफ्तार अभियुक्त: 

1-राजकुमार राजभर पुत्र छोटेलाल निवासी गली नंबर 12 नेहरू ग्राम, आईडीपीएल, ऋषिकेश .

2-मनोज राजभर पुत्र छोटेलाल निवासी उपरोक्त 

3-मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार निवासी उपरोक्त 

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट :14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर,देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

4-गुलाब राजभर पुत्र जय राम राजभर निवासी उपरोक्त 

5-दीपक उर्फ दीपू पुत्र स्वर्गीय राजेश निवासी उपरोक्त 

बरामदगी

1-दो लोहे की रॉड

2-एक बेसबॉल डंडा 

3-एक हॉकी 

4-एक लकड़ी का डंडा 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें