बिग-बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक (DGP) वरिष्ठ IPS दीपम सेठ बने.. पुलिस मुख्यालय अधिकारियों में भी बदलाव के आसार !..

देहरादून: आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद उत्तराखंड राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ को बनाया गया.. नए डीजीपी के लिए उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी कर दिया है 1995 आईपीएस बैच के रूप अपनी बेस्ट पुलिसिंग को लेकर पहचान रखने वाले वरिष्ठ दीपम सेठ उत्तराखंड राज्य के 13वें डीजीपी का कार्यभार लेने जा रहे हैं.. इससे पहले वह केंद्र सरकार प्रतिनियुक्ति पर SSB में अपनी सेवाएं दे रहे थे.. बताया जा रहा है कि नए डीजीपी दीपम सेठ की नियुक्ति के साथ ही पुलिस मुख्यालय में नियुक्त अधिकारीयों के कार्यभार में भी फेरबदल किया जा सकता है!!..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा..वर्ष 2025 में घटित अपराधों और उनके अनावरण की करी सर्किलवार समीक्षा..

उधर दूसरी तरफ इस बात के भी संकेत हैं कि वर्तमान तक उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक प्रभारी के पद पर नियुक्त आईपीएस अभिनव कुमार को संभवत उत्तराखंड शासन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है..उनके पास अपराध व कानून व्यवस्था की भी अतिरिक्त जिम्मेदार हैं, संभवत उसको भी नए अधिकारी को दिया जा सकता है..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस ने दबोचा फ़र्जी CBI का DCP, Fake I’d दिखाकर लोगों से ठगी और युवती से सगाई भी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें