हरिद्वार पुलिस ने दबोचा फ़र्जी CBI का DCP, Fake I’d दिखाकर लोगों से ठगी और युवती से सगाई भी..

खुद को C.B.I. ऑफिसर बता बहादराबाद निवासी युवती से की थी सगाई

शक होने पर शादी से 02 दिन पहले युवती के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा

Fake I’d दिखाकर लोगों से ठगी करना आया प्रकाश में

थाना बहादराबाद

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया. पुलिस के शिकंजे में आया शातिर अपराधी वसीम आजम पुत्र समीम मूल रूप से ग्राम सधोली कदीम थाना बेहट, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पुलिस बर्खास्त का सिपाही बना ज़ुर्म की दुनियां का गैंगस्टर,उत्तराखंड STF ने 50 हजार के इस इनामी अभियुक्त को बांग्लादेश बॉर्डर से किया गिरफ्तार..

फर्जी आईडी फोटोग्राफ्स और दस्तावेज भी बरामद

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचने में सफलता हासिल की. पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का एक बड़ा धमाका..अब अंडरवर्ड डॉन छोटा राजन के करीबी शूटर को किया भारत–नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार.. मुंबई के खोजी पत्रकार जे डे की हत्या का सजायाफ्ता गिरफ्तार अभियुक्त ..

पटियाला में पोस्टेड बताकर हरिद्वार बहादराबाद में युवती से सगाई

अभियुक्त द्वारा खुद को बतौर C.B.I. डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर :उत्तराखण्ड STF की बड़ी सफलता, फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश..गैंग का मेरठ शामली निवासी मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार..दो अन्य अभियुक्तों की तलाश..गिरफ्तार अभियुक्त से 01 फर्जी शस्त्र लाईसेन्स, 01 अवैध सैमी ऑटोमैटिक पिस्टल,05 जिन्दा कारतूस बरामद..

फोटोशॉप से तैयार किए फर्जी दस्तावेज

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त वसीम आजम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज (आईडी व फोटोग्राफ) एक फर्जी फोटोशॉप से तैयार किए गए हैं। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामद सामग्री-
1- फोटो IPS ड्रेस में – 02
2- डीसीपी की फर्जी आईडी – 08

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें