बड़ी ख़बर: विकास नगर क्षेत्र में 03 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का किया प्रयास..पुलिस की मुस्तेदी से 01 बदमाश गिरफ्तार.. शेष 02 अभियुक्तों की तलाश में जनपद के सभी नाकों/ बैरियरों को सील कर सघन चेकिंग जारी..SSP खुद मोर्चा संभाल धरपकड़ में जुटे..

सहारनपुर के बड़े बदमाश होने की सूचना प्राप्त होने पर SSP ने मोर्चा संभाल टीम को लगाया घेराबंदी में..SSP खुद मौके पर रवाना..

देहरादून: थाना विकास नगर क्षेत्र में हथियारबंद 03 बदमाशों द्वारा एक ज्वेलर्स की दुकान को लूटने का प्रयास होने की सनसनी घटना सामने आई है. हालांकि समय रहते पुलिस की मुस्तेदी से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी शेष 02 बदमाश फरार बताए जा रहे हैं..उधर घटना की सूचना मिलते ही खुद मोर्चा समझते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर रवाना होते हुए,फरार अपराधीयों की धरपकड़ में जुटे हैं..एसएसपी के निर्देश पर देहरादून जिले के सभी चेकपोस्ट/नाकों और बैरियर को सील कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एसएसपी एक और एक्शन : पशु क्रूरता अपराध में लिप्त गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार..फ़रार अभियुक्तों की तलाश तेज़.. भारी मात्रा अवैध मांस सहित 06 जीवित पशु बरामद.. पशु क्रूरता बर्दाश्त नहीं ..अवैध मांस बिक्री करने वालों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही: SSP

ज्वेलर्स लूट के प्रयास में सहारनपुर (यूपी) के बड़े गिरोह का हाथ !

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने आए बदमाश सहारनपुर उत्तर प्रदेश के बड़े गिरोह से बताई जा रहे हैं..मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं घटना स्थल को रवाना हो गए है.  साथ ही सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्र में संधिक्तो की तलाश व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए है..एसएसपी ने पुलिस टीमों को स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए यदि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: फर्जी वेवसाईट के जरिये जॉब का लालच देकर देशभर में युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले साईबर ठग को उत्तराखंड STF ने किया गिरफ्तार..पकड़ा गया साईबर ठग प्रेमनगर स्थित नामी इंजीनियंरिंग कॉलेज का छात्र…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें