बड़ी खबर: IAS के बाद IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादलें.. कई जनपदों के पुलिस कप्तान बदले गए..उधम सिंह नगर के नए कप्तान मणिकांत मिश्रा..STF के नए एसएसपी- नवनीत सिंह..

तेज़ तर्रार आइपीएस अरुण मोहन जोशी को उत्तराखंड ट्रेफिक निदेशक की नई जिम्मेदारी.. पुलिस महानिरीक्षक (IG)के रूप में चारधाम यात्रा प्रबंधन भी संभालेंगे

देहरादून: आईएएस अधिकारियों के बाद उत्तराखंड के आईपीएस अफसरों के गुरुवार देर शाम ताबड़तोड़ तबादलें कर दिए गए. इसमें कई जनपदों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं.उत्तराखंड SDRF सेनानायक की जिम्मेदारी निभा रहे IPS मणिकांत मिश्रा को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है.जबकि प्रदेश में STF एसएसपी की कमान संभाल रहे आईपीएस आयुष अग्रवाल को टिहरी गढ़वाल का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है. बागेश्वर जनपद के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अक्षय प्रहलाद काण्डे को नई जिम्मेदारी के रूप में जनपद रुद्रप्रयाग का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरु. 24 घंटे से लगातार जारी है बारिश.बर्फबारी का आनंद लेते श्रद्धालु ..देखिये वीडियो

वही टिहरी जनपद की कमान संभाल रहे आईपीएस नवनीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है.

लंबे समय से उधम सिंह नगर की पुलिस कप्तानी निभा रहे आईपीएस मंजूनाथ टी.सी. को नई जिम्मेदारी के रूप में पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अधिसूचना मुख्यालय में तैनाती दी गई है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित. *जानिए कब खुलेंगे बद्रीनाथधाम के कपाट..*

आईआरबी द्वितीय सेनानायक आईपीएस अमित श्रीवास्तव को जनपद उत्तरकाशी का नया एसपी बनाया गया है.

आईपीएस चंद्रशेखर आर घोडके को बागेश्वर जनपद का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का कड़ा प्रहार ज़ारी.. NDPS एक्ट में फरार चल रहें ईनामी तस्कर हम्माद को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घेराबंदी कर दबोचा..दुबई से दिल्ली पहुँचा था अभियुक्त..

इन आईपीएस अधिकारियों के तबादले और उनके कार्यभार बदलाव सहित अतिरिक्त कार्यभार:-

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें