बड़ी खबर: कांग्रेस महिला प्रवक्ता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुक़दमा दर्ज..

देहरादून: कांग्रेस की महिला प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी के खिलाफ देहरादून कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं.. आरोप हैं कि महिला कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर मतदान से एक दिन पहले गुरुवार (18 अप्रैल 2024) को उत्तराखंड मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने व उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से एक असत्य और आपत्तिजनक  भ्रामक खबर पोस्ट करते हुए उसे आम जनमानस के बीच प्रचारित- प्रसारित करते आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: पहाड़ में शर्मनाक घटना, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, ग्राम प्रधान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज..

कोतवाली पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2024 को अजीत नेगी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी इंदिरा नगर, गल्ज़वाड़ी, थाना कैंट देहरादून ( संयोजक BJP IT सेल) द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई. तहरीर में बताया गया कि गरिमा मेहरा दसोनी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने व उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से एक असत्य,आपत्तिजनक भ्रामक खबर पोस्ट करते हुए उसे आम जनमानस के बीच प्रचारित प्रसारित किया गया. वर्तमान में जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया हैं. लिखित प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना कोतवाली नगर में कांग्रेस महिला प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  राहत : वर्चुअल ऑनलाइन-रजिस्ट्री मामला.. मुख्यमंत्री धामी से मिले उत्तराखंड बार काउंसिल के पदाधिकारीगण..आश्वासन के बाद प्रदेशभर के रजिस्ट्रार ऑफिस में हड़ताल ख़त्म..अधिवक्ताओं के अधिकार वंचित नहीं होंगे: मुख्यमंत्री

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें