Big News:गोलियों की तड़ तड़….थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़..कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी गोली, जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान को एक गोली लगी.. पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार..

एक बार फिर बदमाशों की धरपकड़ में SSP ने संभाला मोर्चा 

गोकशी/ पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ हुई पुलिस मुठभेड़..

स्कॉर्पियो वाहन भी किया गया बरामद..

 अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचे  किए बरामद.. 

अभियुक्त फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमें है दर्ज . अभियुक्त पर 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं, अभियुक्त फैजान वर्ष 2012 से  वांटेड चल रहा हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार के साथ बदसलूकी मामलें आरोपी सब-इंस्पेक्टर निलबिंत.03 तीन दिन जांच रिपोर्ट तलब..

अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं  व अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं .

एक बार फिर बदमाशों की धरपकड़ में SSP ने संभाला मोर्चा 

घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे.इतना ही नहीं एसएसपी ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और मुठभेड़ में घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी के लिए अस्पताल जाकर चिकित्सकों से कुशलता की जानकारी ली ..

यह भी पढ़ें 👉  जांच में लापरवाही बरतने आरोप में दरोग़ा सस्पेंड..

घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार के लिए चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया हैं..

पुलिस चेक पोस्ट पर पशु तस्करों ने सिपाही पर किया था पहले गाड़ी से जानलेवा हमले का प्रयास..

बता दें कि शुक्रवार सहारनपुर रोड के आशारोड़ी चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान यूपी(सहारनपुर) के कुछ पशु तस्करों द्वारा ड्यूटी में तैनात सिपाही पर जानलेवा हमला करते हुए गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया था  हालांकि पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर हमलावर को गिरफ्तार किया गया. लेकिन तीन बदमाश मौके से फरार हो गए..उन्ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए देहरादून एसएसपी के निर्देश पर देर रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में देर रात देहरादून पुलिस और बदमाशों पुलिस का आमना सामना हुआ.. दोनों ही ओर से फायरिंग हुई. इस घटना का संज्ञान लेते हुए स्वयं एसएसपी मौके पर पहुंचे..

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट: रफ्तार के कहर... पुलिस पहुंची एक्सीडेंट चालक तक मामा-भांजे थे गाड़ी में सवार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें