Big News:भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाकिस्तानी स्लीपर सेल देहरादून (प्रेमनगर)क्षेत्र से गिरफ्तार.. पाकिस्तानी आंतकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आंतकी ISI शहजाद भट्टी से जुडे थे तार..अभियुक्त भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी और सैन्य संस्थानों की लोकेशन और फुटेज सहित अन्य जानकारी पाकिस्तान को..

आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत उत्तराखंड STF की एक और बड़ी कार्यवाही.. प्रेमनगर क्षेत्र देहरादून से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार.. तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना

देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस को शुक्रवार (10अप्रैल 2026)को उस वक्त सबसे बड़ी सफलता मिली,जब थाना प्रेम नगर के झाझरा इलाकें से पाकिस्तानी आतंकियों और ISI को भारत विरोधी गतिविधियों में मदद करने वाले स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया गया.. पकड़े गए अभी के कब्जे से पिस्टल,जिंदा कारतूस स्प्रे पेंट, मोबाइल जैसे एविडेंस बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध व्यक्ति इंस्टाग्राम व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आंतकी शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के लगातार सम्पर्क में था.अभियुक्त सोशल मीडिया एप के माध्यम से ISI शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश प्राप्त कर देहरादून के सैन्य प्रतिष्ठित सहित कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं जानकारी और वीडियो बनाकर पाकिस्तान में अपने आतंकी आकाओं को भेज रहा था.गिरप्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर, (देहरादून) में सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है..इसके अतिरिक्त पकड़े गये अभियुक्त को पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा इसको दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैड ग्रिनेट फेंकने का टास्क दिया गया था..सभी टास्क के बदले इसको नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सैटिल करने तथा अच्छा पैसा देने का प्रलोभन दिया गया था.उक्त गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में वर्ष 2024 व 2025 में नाभा पंजाब में रहा है,जहां इसके द्वारा ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया जा रहा था। अभियुक्त जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था, उससे बरामद मोबाईल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाश में आयी जिन पर उत्तराखंड STF द्वारा विभिन्न एजेन्सियों के साथ मिलकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड STF ने नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़..माफ़िया को गिरफ्तार कर 50 लाख से अधिक नक़ली दवाएं सहित कच्चा माल बरामद.. 

उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचनाओं पर विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलास एवं मानव स्त्रोतो से प्राप्त सूचनाओं को विकसित किया जा रहा था. इसी के अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी भी रखी जा रही थी. इसी क्रम में दिनांकः 09-10 अप्रैल 2026 की देर रात्री देहरादून के झाझरा (प्रेमनगर)में बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति विक्रांत कश्यप पुत्र वीरेंद्र कश्यप,निवासी- झाझरा प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया. पकड़ा गया 29 वर्षीय विक्रांत कश्यप पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के संपर्क में था. अभियुक्त कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 07 जिन्दा कारतूस एवं 01 स्प्रै पेन्ट की कैन बरामद किया गया…


SSP, STF अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य एस.टी.एफ. द्वारा पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो तथा राष्ट्रविरोधी तत्वो के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, जिसके अन्तर्गत भारत में आतंक फैलाने व भारत की सम्प्रभुता, एकता, अखण्डता में खतरा डालने के लिये पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों द्वारा भारतीय युवको को इन्स्टाग्राम व विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फोलोवर्स बनाकर नौजवान लड़को को उनसे स्लीपर सैल के रूप में अवैध गतिविधियां करवाने का काम किया जाने सम्बन्धी इनपुट विकसित प्राप्त हुए थे.STF द्वारा अपने गोपनीय सूत्रों व टैक्निकल सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की तो ज्ञात हुआ है कि विक्रान्त नाम का एक लड़का जो झाझरा क्षेत्र, प्रेमनगर, दहरादून का रहने वाला है तथा वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकवादी / आईएसआई एजेन्ट शहजाद भट्टी व उसके साथी राणा के सम्पर्क में हैं जो सोशल मीडिया एप के माध्यम से शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश प्राप्त कर रहा हैं.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से नाराज होने के बाद अभियुक्त बदला लेने के मकसद से पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में आया.

यह भी पढ़ें 👉  प्राइड मूवमेंट सम्मान: आपदा के समय राहत-बचाव में योगदान वाले सुरक्षा कर्मियों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित..

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था, उसकी हत्या से वह नाराज था,और उसकी हत्या करने वालो से बदला लेना चाहता था.इसी बीच इन्स्टाग्राम पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालो से बदला लेने के सम्बन्ध में रील व पोस्टे डाली थी जिससे यह प्रभावित हो गया. शहजाद भट्टी के इन्स्टाग्राम अकाउण्ट को फॉलो करना शुरू कर दिया, कुछ दिन बाद व्हटसअप व इन्स्ट्राग्राम के माध्यम से इसके सम्पर्क में आ गया। शहजाद भट्टी द्वारा इसे कुछ टास्क दिये गये जिसमें देहरादून व आसपास के मुख्य स्थानों व पुलिस थानों की विडियों बनाकर भेजने हेतु कहा गया । इसके बाद इसको टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन/संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियों व फुटेज बनाकर भेजने के लिए कहा गया था और बताया था कि ये जगह तुम्हे बम से उडानी है। तुझे बम, हथियार व पैसे गुर्जर नाम का आदमी देगा। इसके बाद मुझे शहजाद भट्टी द्वारा टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन/संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर ‘‘तहरीक-ए-तालिबान- हिन्दुस्तान‘‘ TTH लिखने को कहा गया जिससे हमारे संगठन TTH नाम हो और लोगो में दहशत फैले। जिसकी विडियो बनाकर भेजने के लिये कहा गया जिस पर इसके द्वारा सुभारती हास्पिटल के पास गली में सेलाकुई में एक फैक्ट्री के दीवार पर व अडवानी पुल के पास और बालाजी मन्दिर झाझरा के पास अलग अलग जगह पर स्प्रे पेन्ट की केन से TTH लिख कर विडियो बनाकर भेजी गयी थी। साथ ही पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन व वीडियो फुटेज बनाकर भी पाकिस्तान भेजी गयी थी। इसके अतिरिक्त पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा इसको दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैड ग्रिनेट फेंकने का टास्क दिया गया था।
सभी टास्क के बदले इसको नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सैटिल करने तथा अच्छा पैसा देने का प्रलोभन दिया गया था..उक्त गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में वर्ष 2024 व 2025 में नाभा पंजाब में रहा है, जहां इसके द्वारा ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया जा रहा था।
गिरप्तार अभियुक्त जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था उससे बरामद मोबाईल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाश में आयी जिन पर विभिन्न एजेन्सियों के साथ मिलकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर वार: रिश्वत लेते रंगे हाथ सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गिरफ्तार..उत्तराखंड विजिलेंस की कार्रवाई..

बता दें कि,मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत दिए गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान में उत्तराखंड STF, SSP-अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो तथा राष्ट्रविरोधी तत्वो के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे. इसी विशेष ऑपरेशन अभियान के तहत भारत विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान आतंकियों को मदद करने वाले स्लीपर सेल की गिरफ्तारी थाना प्रेम नगर के इलाके से संभव हो पाई.

गिरफ्तार अभियुक्त
विक्रान्त कश्यप पुत्र विरेन्द्र कश्यप निवासी हाल- झाझरा प्रेमनगर, जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष

बरामदगी

  1. 01 पिस्टल .32 बोर
  2. 07 जिन्दा कारतूस
  3. 01 स्प्रे पेन्ट कैन
  4. 01 मोबाईल फोन

धरपकड़ एसटीएफ टीम

  1. निरीक्षक अबुल कलाम 2. निरीक्षक, एन.के. भट्ट
  2. निरीक्षक, यादविन्दर बाजवा 4. उ.नि. विद्यादत्त जोशी
  3. हे.का. संजय 6. हे.का. देवेन्द्र मंमगाई
  4. हे.का. महेन्द्र सिंह 8. हे.का. वृजेन्द्र चौहान
  5. हे.का. अर्जुन सिंह 10. कान्स. मोहन असवाल
  6. कान्स. कादर
  7. कान्स. अनिल
    थाना प्रेमनगर पुलिस टीम
  8. उ.नि. अमित शर्मा 2. हे.का. नरेन्द्र कुमार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें