ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. पति पत्नी सहित 3बच्चों का कमरे में मिला शव. क्षेत्र में सनसनी. पुलिस मौके पर, जाँच शुरू..

चमोली

जनपद चमोली मैं घाट ब्लाक के घूनी गाँव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों क़ी हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिवार के मुखिया दिनेश लाल का रस्सी से लटका मिला शव,जबकि दिनेश लाल के 3 बच्चों व पत्नी का घर के अंदर ही मिले शव,उपजिलाधिक़ारी चमोली राजस्व व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की कर रही छानबीन l
मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम शवों के पंचनामा में जुट गई है। नायब तहसीलदार द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है, इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी,जबकि वीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर दून पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था..आलाधिकारियों के नेतृत्व में देहरादून एसएसपी ने सँभाली कमान..ज़मीन से लेकर आसमा तक सुरक्षा की पैनी नजर..ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध की जाएगी सख्त करवाई: SSP

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें