ब्रेकिंग: दिल्ली से लौटने के बाद. फिर एक ट्वीट औऱ हरदा का माफीनामा..

देहरादून

दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हरीश रावत कल देर शाम कांग्रेस मुख्यालय देहरादून पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया।

हरीश रावत कांग्रेस भवन पहुंचकर पत्रकारों से रूबरू हुए, हरीश रावत ने कहा कि मैं हाईकमान का शुक्रिया करता हूं, मेरे रोल को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है, एक सत्यता थी कि अभियान में मेरे साथ सब लोग एक साथ नहीं जुड़ पा रहे थे। या फिर मैं सबको नहीं जोड़ पा रहा था। मेरी क्षमता और सेवा दोनों का उपयोग होना चाहिए। संगठन के नामचीन का ही नहीं बल्कि सब की क्षमताओं का उपयोग करना पड़ता है। हरीश रावत ने कहा कि हाईकमान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मेरे नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा , जिस बात को लेकर अब हरीश रावत में सोशल मीडिया के माध्यम से माफीनामा भी लिख डाला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की मेहनत लायी रंग.. वर्ष 2021 के साइबर क्राइम मुकदमें में Nigerian अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी करार कर किया दण्डित…STF एसएसपी आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 50 दिवस के भीतर 03 साइबर मुकदमों में 04 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध होने पर दण्डित..

कल #pressconference में थोड़ी गलती हो गई, मेरा नेतृत्व शब्द से अहंकार झलकता है। चुनाव मेरे नेतृत्व में नहीं बल्कि मेरी अगुवाई में लड़ा जाएगा। मैं अपने उस घमंडपूर्ण उद्बोधन के लिए क्षमा चाहता हूं, मेरे मुंह से वह शब्द शोभा जनक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदर्शन: सचिवालय कर्मचारियों में आक्रोश, अंदर जाने से रोक ,तो सचिवालय गेट पर शुरू कर दिया धरना..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें