ब्रेकिंग: दून में 11आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि, ट्रेनिंग से लौटे थे अधिकारी, संस्थान को किया सील.फिर डराने लगे आंकड़े…

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे है । वही आज देहरादून से बड़ी खबर है कि दून स्थित एफआरआई के 11 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य में पिछले साल भी कोरोना संक्रमण की शुरुआत एफआरआई से ही हुई थी। क्योंकि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सबसे पहले मामले एफआरआई के प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों में पाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार द्वारा निर्देशित सुधार कार्यक्रमों को तेजी से लागू करें,ताकि SASCI स्कीम से प्राप्त धनराशि का राज्य के समुचित विकास में उपयोग किया जा सके: मुख्य सचिव

ऐसे में एक बार फिर एक साथ 11 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद एफआरआई को पर्यटकों के लिए बंद किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाये गये सभी अधिकारी एफआरआई में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए हैं। सभी संक्रमित आईएफएस अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है,ऐसे में एक बार से ये बढ़ते आंकड़े डराने लगे है,जिसके लिए सावधान रहने की जरूरत ,ओर कोविड़ नियमों का पालन करना जरूरी है

यह भी पढ़ें 👉  Action:ऋषिकेश स्थित शोरूम में तोड़फोड़/लूटपाट मारपीट मामलें में तीन आरोपी गिरफ्तार..मुकदमा दर्ज कर तत्काल SSP दून ने SP ग्रामीण के नेतृत्व में टीम गठन कर पूरे प्रकरण में जांच कर सख़्त कार्रवाई के दिये आदेश …

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें