Action:ऋषिकेश स्थित शोरूम में तोड़फोड़/लूटपाट मारपीट मामलें में तीन आरोपी गिरफ्तार..मुकदमा दर्ज कर तत्काल SSP दून ने SP ग्रामीण के नेतृत्व में टीम गठन कर पूरे प्रकरण में जांच कर सख़्त कार्रवाई के दिये आदेश …

आमजन कृपया धैर्य बनाए रखे. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने  वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी:SSP देहरादून

देहरादून: ऋषिकेश स्थित शोरूम में धार्मिक भावनाएं भड़काकर लुटपाट करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामलें में तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामलें की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पूरे प्रकरण की जांच एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया हैं..वही तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ कर रही हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:हरिद्वार जिले में एक और अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर..सरकारी भूमि पर अवैध संरचना में कोई अवशेष नहीं मिले: प्रशासन..

एसएसपी देहरादून की आमजन से अपील

 इस पूरे मामलें में देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कृपया धैर्य बनाए  रखे.किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी..

गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछता जारी,अन्य लोगों की धरपकड़ तेज..

ऋषिकेश पुलिस के अनुसार 03 मार्च 2025 को वादी रंजीत सिंह पुत्र स्व गुरूचरण सिंह निवासी: 232 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली प्रार्थना पत्र दिया गया.शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि ऋषिकेश स्थित उनके शोरूम में कुछ लोगों द्वारा अचानक धावाबोल लूटपाट और तोड फोड करते हुए उनके स्टाफ के साथ मारपीट की गई.इतना ही नहीं गालीगलौच करने साथ धार्मिक भावनाएं भडकाने का प्रयास किया गया. घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. वही दूसरी अब तक विवेचना और सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया हैं.वही एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में एक घटना में शामिल 03 अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल SP ऋषिकेश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है.वही ऋषिकेश तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से SP ऋषिकेश की मॉनिटरिंग में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है.. 

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: मसूरी बाज़ार में चाय के बर्तन में थूकने की घटना में दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही..घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...ऐसे गलत हरकत वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के सख़्त निर्देश: SSP दून

 गिरफ्तार अभियुक्त:

01: धर्मवीर

02: राजा

03: राजू

निवासीगण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें