एक्शन:हरिद्वार जिले में एक और अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर..सरकारी भूमि पर अवैध संरचना में कोई अवशेष नहीं मिले: प्रशासन..

पहले पूरे क्षेत्र को किया गया भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सील किया.फिर किया अवैध संरचना को ध्वस्त..

हरिद्वार: जिले की लक्सर तहसील में सुल्तानपुर के पास गांव नेहादपुर सुठारी धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त कर दिया.बताया जा रहा हैं कि सरकारी भूमि पर बनी इस अवैध संरचना को दो सप्ताह पूर्व नोटिस दिया गया था.
जानकारी के मुताबिक एसडीएम सौरभ अस्वल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर ये कारवाई की गई और पहले पूरे क्षेत्र को किया गया भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सील किया..

यह भी पढ़ें 👉  SGRR मेडिकल काॅलेज में अध्यनरत छात्र मौत प्रकरण: SGRR संस्थान ने अपना पक्ष रखकर सही स्थिति स्पष्ट की..मेडिकल काॅलेज के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस डीजीपी को भेजी शिकायत …


उल्लेखनीय है कि सनातन जिले माने जाते हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर इस तरह की अवैध मजारे बना कर अवैध कब्जे किए जाने के मामले प्रशासनिक सर्वे में सामने आए थे.
आज तड़के मजार को प्रशासन की टीम ने मौके पर बुलडोज़र चलाकर पूरी तरह ध्वस्त किया,
डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि अवैध कब्जे पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है जिसका अनुपालन कराया जा रहा है.उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पूर्व उक्त संरचना के वैध दस्तावेजों के बारे में खादिम को नोटिस दिया गया था,उनके द्वारा कोई भूमि दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर आज कार्रवाई की गई है.कार्रवाई के दौरान किसी भी विवाद से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ा पहरा लगाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: ड्रग्स तस्कर को NDPS कोर्ट से 10 साल की कठोर सजा..एक लाख रुपए का जुर्माना..


धामी सरकार की स्पष्ट नीति
मुख्यमंत्री धामी के अनुसार सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जों को लेकर स्पष्ट नीति है कि किसी भी सूरत में अवैध मजार अवैध निर्माण अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे.
बता दें है कि राज्य सरकार अभी तक 9500 एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जा मुक्त करवा चुकी है साथ ही 560 से अधिक अवैध मजारों को भी ध्वस्त कर चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  भूमाफियाओं पर कुर्की शिकंजा: ज़मीन धोखाधड़ी में एक और फरार अभियुक्त पर कुर्की तलवार..अभियुक्त के मेरठ आवास में जाकर ढोल-नगाड़ों के साथ एलान कर देहरादून पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें