ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, थैलीसैण से देहरादून आ रहे थे मंत्री…

उत्तराखंड से बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त जानकारी के अनुसार मंत्री धन सिंह रावत एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे। वहीं, उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे।कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डॉ धन सिंह रावत थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे। वहीं, उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  सुशासन:राज्य की कानून-व्यवस्था,सड़कों की सुधारीकरण सहित अन्य जनहित से विषयों पर मुख्यमंत्री धामी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक.....पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता :CM धामी...

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण पहुंचे थे। यहां डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट का लोकार्पण किया था। वहीं, इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून लौटे रहे थे। अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों में ED की RAID !..फ़र्जी रजिस्ट्री घोटालें सहित भू-माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई जारी !..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें