शिकंजा: रायपुर हत्याकांड में फ़रार अभियुक्तों के खिलाफ SSP देहरादून की सख़्त कार्रवाई जारी.. 02 अन्य बदमाशों के धरपकड़ के दौरान भी मुठभेड़..कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गिरफ्त में..

मुख्य अभियुक्त सहित अब तक 07 अभियुक्त गिरफ्तार…

देहरादून: रायपुर हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में जुटी देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम युद्धस्तर पर फ़रार अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी है.इसी क्रम में मंगलवार देर शाम हरिद्वार रूड़की हाईवे पर फ़रार अभियुक्तों का पीछा करने व उनको रोकने के दौरान एक और मुठभेड़ की जानकारी सामने आयी हैं..पुलिस के अनुसार रुड़की हाईवे और आसपास के इलाकें में देहरादून पुलिस की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने घेराबंदी की.जिसके बाद मुठभेड़ की घटना हुई,और जवाबी फायरिंग में फरार 02 अन्य बदमाशों के पैर पर गोली लगी. जिसके पश्चात उन्हें हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया- सीएम धामी..

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्त..

 1-मनीष कुमार सिंह  ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश.

2- योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा:  सितारगंज में नकली हर्बल दवाइयां बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश...गिरोह के संचालक 02 भाई गिरफ्तार...भारी मात्रा में नकली दवाइयां सहित रॉ-मैटेरियल ज़ब्त.

बता दें की देहरादून के रायपुर डोभाल चौक गोलीकांड में अब तक मुख्य आरोपी रामबीर सहित 07 अभियुक्तों को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती: पंतनगर मामलें में SSP ऊधम सिंह नगर का त्वरित एक्शन..थानाध्यक्ष पंतनगर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित..प्रकरण में विस्तृत विभागीय जांच के दिए आदेश..जांच उपरांत दिया जाएगा दीर्घ दंड: SSP, UDN..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें