सख्ती: पंतनगर मामलें में SSP ऊधम सिंह नगर का त्वरित एक्शन..थानाध्यक्ष पंतनगर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित..प्रकरण में विस्तृत विभागीय जांच के दिए आदेश..जांच उपरांत दिया जाएगा दीर्घ दंड: SSP, UDN..

उधम सिंह नगर: पंतनगर थाना प्रभारी के मामलें में एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टी०सी०द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष पंतनगर को तत्काल ही निलंबित किया है. इतना ही नहीं पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि जांच उपरांत आरोपित को बड़ा (दीर्घ) दंड दिया जाएगा.वही इस मामलें में ASP रुद्रपुर द्वारा आंतरिक तथ्यात्मक आख्या प्रेक्षित की गई है..

यह भी पढ़ें 👉  "गौरव सैनिक सम्मान" समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग.. सैनिकों के सम्मान में कई लाभकारी घोषणाऐं भी की…

एसएसपी ऊधम सिंह नगर की अधिकारियों / कर्मचारियों को सख्त चेतावनी..

एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टी०सी० ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि पद पर रहते हुए किसी अधिकारी / कर्मचारी द्वारा किसी पीड़ित,फरियादी, वादी, प्रतिवादी या किसी भी महिला के साथ किसी प्रकार की अश्लील हरकतों की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ बड़ी दंडात्मकत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:SSP देहरादून की सख्ती का असर, हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर करोडों रुपये ठगने वाले मुख्य अभियुक्त को दून पुलिस ने धरदबोचा...

ऑडियो वायरल होने के बाद मामला बढ़ा..

जानकारी के अनुसार आरोप हैं कि पंतनगर के थाना प्रभारी द्वारा एक युवती से उसने फोन पर अश्लील बातें की. इसके बाद अश्लील बातों का ऑडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.जिसके बाद एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा मामलें का त्वरित संज्ञान लेते हुए पंतनगर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करते हुए पूरे मामलें में अग्रिम कार्रवाई से पहले जांच के आदेश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  सट्टेबाजों पर उत्तराखंड STF का प्रहार: 86 अवैध URL ब्लॉक!..​देवभूमि में अब सट्टेबाज़ी और अवैध गेमिंग से बर्बादी नहीं,सीधे होगी जेल!...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें