ब्रेकिंग : लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना से उत्तराखंड में उबाल ।कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हरीश रावत हुए गिरफ्तार।

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। धरना देने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बल प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री हरीश रावत के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस ने हरीश रावत समेत तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी रजिस्ट्री घोटालें के मास्टरमाइंड के.पी. की सहारनपुर जेल में मौत से उठे कई सवाल !.. देहरादून से एक विशेष पुलिस टीम सहारनपुर रवाना.. पूरे प्रकरण में शीघ्र ही कोर्ट में चार्जशीट होगी प्रेषित:SSP

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान रविवार को यहां भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई. जानकारी के मुताबिक, वाहनों द्वारा कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दो एसयूवी में आग लगा दी थी उत्तराखंड में भी इस घटना को लेकर किसानों का विरोध जारी हैजिसके चलते आज कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही रही थी जिसके चलते पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  नौनिहालों को राहत:मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त..वर्षों से जर्जर पड़े इन स्कूल भवनों के पुनः निर्माण की तैयारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें