
दसवें अभियुक्त के रूप में हरियाणा निवासी वैभव कुमार की हुई गिरफ्तारी…सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही न्यायालय से लिया गया रिमांड:SSP दून
देहरादून : राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत जोहड़ी गांव सड़क पर दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक पर जा रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त वैभव कुमार को भी देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक इस पूरे मामले में सभी 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी पर हत्या, आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं लगाई गई है.एसएसपी ने यह भी कहा कि इस पूरे केस में देहरादून पुलिस की तरफ से न्यायालय में मजबूत पैरवी की जाएगी.ताकि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी उपायुक्तों के खिलाफ आगे सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके..उन्होंने बताया कि उक्त मुकदमें में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही रिमांड लिया गया है.

घटना में शामिल अभियुक्त वैभव कुमार, वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था,जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी. इसी क्रम में 05 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया..गिरफ्तार वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार,हरियाणा के जिला यमुनानगर ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद का रहने वाला है.
थाना राजपुर पुलिस के अनुसार – 30 मार्च 2026 की प्रात: जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी.इस घटना के संबंध में में उनके परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 60/26 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 bns तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है।
उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 09 अभियुक्तों 1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह 4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी 5- आदेश गिरी, 6- समीर चौधरी तथा 7- मोहित अरोड़ा 8- शान्तनु त्यागी तथा 9- काविश हुसैन त्यागी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. और अब दसवीं गिरफ्तारी के रूप अभियुक्त वैभव कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
गिरफ्तार अभियुक्त :-
वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, यमुनानगर, हरियाणा. M









