कैबिनेट: धामी सरकार की कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर .पढ़िये ये थे खास मुद्दे, जिन पर बनी सहमति..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल के सम्मुख कुल 25 प्रस्ताव सामने आए थे जिसमें से 24 प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।

कैबिनेट के फैसले

राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज के फ़ीस को सबसे कम करने का निर्णय लिया है। 4 लाख फीस को घटा कर 1 लाख 45 हज़ार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: पोलिंग पार्टियों के वापसी उपरांत मतदान वाली सीलबंद EVM मशीनों 24 घण्टें CCTV निगरानी सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम रखा गया..मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर देहरादून DM/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने दी पूरी जानकारी...

कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं को सुना गया। और भुकतान की समस्या का निस्तारण किया गया।

रिटायर्ड कर्मचारी एवं पेंशनरों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।

भारत सरकार की तरह ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का लिया निर्णय।

यह भी पढ़ें 👉  बहू ने ही रची सास की हत्या की साजिश.. हत्यारों को दे डाली सास की सुपारी..दून पुलिस ने 12 घण्टें में हत्या का खुलासा कर मुख्य षडयन्त्रकारी सहित 04 अभियुक्तों को दबोचा….

सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में पदों की संख्या बढ़ाई गई।

आशा फैसिलिटेटर को 2000 रुपये/प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि पहले एक हज़ार दिया जाता था।

उत्तराखंड सरकारी पदोन्नति सेवा को वर्तमान चयन वर्ष के लिए किया गया पुनर्जीवित।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF ने किया सरकारी भर्ती के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भण्डाफोड़.तीन गिरफ्तार

एनएचआई-डीसीएल को कार्यदायी संस्था के रूप में किया गया नामित।

रिटेल भंडारण के मानकों में किया गया संशोधन।

रिवर ट्रेनिंग नीति और रिवर ट्रेजिंग नीति -2021 में किया गया संसोधन।

उत्तराखंड खनिज भंडारण परिवहन नियमावली में किया गया संसोधन।

स्टोन क्रेशर नीति में किए गए संशोधन।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें