Case workout: रोहित नेगी हत्याकांड के कातिलों को दून पुलिस ने मुठभेड़ कार्रवाई में ऐसे दबोचा..मुजफ्फरनगर और शामली निवासी अजहर और सिकंदर की हालत गंभीर !..

कोई भी अपराध करने वाला बख्शा नहीं जाएगा:SSP दून

देहरादून: भाजपा युवा नेता रोहित नेगी हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में कातिलों की धर पकड़ में जुटी पुलिस टीम ने बीती रात मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर मुठभेड़ कार्रवाई के दौरान हत्याकांड से जुड़े मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अजहर और उसके सहयोगी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर को दबोच लिया है..पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अजहर को पैर और हाथ में तीन गोलियां लगी है. जबकि सिकंदर को दो गोलियां लगी है. पुलिस जानकारी के मुताबिक दोनों अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां पुलिस की कड़ी निगरानी में दोनों का उपचार जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:अवैध शराब तस्करों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही..तीन तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद..लाखों का अवैध माल जब्त..

शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दून पुलिस कटिबंध है:एसएसपी दून

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने एक बार फिर बेहतर पुलिसिंग का हवाला देते हुए साफ किया कि जनपद देहरादून में अपराधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.. उन्होंने कहा कि शांत फिजाओं के लिए पहचान रखने वाले देहरादून में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दून पुलिस हरदम कटिबंध है..

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहार के बाद भी देहरादून FDA का खाद्य सामाग्रीयों में मिलावटखोरों पर कार्यवाही जारी..तेल,मसालें अनाज,घी दुग्ध उत्पादों के 12 सैंपल जांच के लिए FSL भेजें गए..हलाल प्रमाणयुक्त खाद्य पदार्थों में विशेष शिकंजा:FDA..

मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों के नाम..

1.मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश..

2.आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश..

केस वर्कआउट होते ही दून पुलिस ने ली राहत की सांस..

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर शिकंजा जारी: भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर को दून पुलिस ने दबोचा..बरामद स्मैक की क़ीमत ₹18 लाख से अधिक..अब मादक पदार्थों की सप्लाई देने वाली अन्य महिला की तलाश में जुटी पुलिस..

बता दें इस हत्याकांड के बाद लगातार युवा भाजपा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित प्रेमनगर के मांडूवाला स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था. हालांकि एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्वयं पीड़ित परिवार और स्थानीय जनता से मुलाकात कर कातिलों के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था. इसी का नतीजा रहा की एसएसपी के नेतृत्व में ड्यूटी पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर के विशेष समुदाय वाले संवेदनशील इलाके में कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी अभियुक्तों को मुठभेड़ कार्रवाई में धर दबोचा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें