सावधान:राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आज-कल राजपुर रोड़ का ये VVIP एरिया रहेगा Silent zone…आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी क़ानूनी कार्रवाई..

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना निवास में रहेगी.इस दौरान जनपद उनके कई प्रस्तावित कार्यक्रम हैं.ऐसे में राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आज 2 नवंबर और 3 नवंबर 2025 को यह पूरा क्षेत्र “Silent zone” घोषित किया गया हैं. पुलिस व जिला प्रशासन के अनुसार इस विषय पर जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के भारतीय न्याय संहिता की धारा- 223 के अधीन वैधानिक कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  पहले की स्कूटी चोरी,फिर क़ीमती मोबाइल की लूट..फिर…SSP देहरादून के निर्देशों पर इस तरह के स्ट्रीट क्राइम को अंजाम देने वाले पेशेवर अपराधी कोे लूट के मोबाइल व चोरी की स्कूटी के साथ दून पुलिस ने किया गिरफ्तार...

देहरादून पुलिस के अनुसार 02/11/2025 से 03/11/2025 तक जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा देहरादून पुलिस के आग्रह पर जनपद देहरादून में निम्न स्थानों को Silent Zone/ ध्वनि प्रतिषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है, जहाँ ध्वनि की तीव्रता को 40 डेसीबल तक निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना..तत्काल मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को लिया हिरासत में…पूछताछ सहित साक्ष्य-संकलन कर सख़्त कार्रवाई जारी: SSP देहरादून

1-  राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन से वीवीआईपी प्रवास स्थल होते हुए ब्रह्म कमल चौक से सड़क के दोनों ओर 100 मीटर तक.

2-  विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि तक।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा कांड मामलें में सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर दून पुलिस ने स्वयं  दर्ज किया मुकदमा..गिरफ्तारी को लेकर  25000 का इनाम भी घोषित…

 उक्त आदेश दिनांक 02/11/2025 को समय प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 03/11/2025 को समय सायं 04:00 बजे तक अथवा  दिनांक 03/11/2025 को वीवीआईपी के प्रस्थान के 01 घंटे उपरांत तक प्रभावी रहेगा.

उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा- 223 के अधीन वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें