सावधान: अब लापरवाही से लेन परिवर्तन करने वाले वाहनों पर होगी MV एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही.DGP ने समीक्षा बैठक कर दिए दिशा-निर्देश.

देहरादून: राज्य में नये हाईवे के निर्माण के बाद चार बड़े जनपदों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल की यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत आज 01 अप्रैल 2023 को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी. DGP ने कहा कि चार बड़े जनपदों में हाईवे बन जाने के बाद यातायात की ड्यूटियों में परिवर्तन होने के साथ ही नयी चुनौतियां सामने आयी हैं.ऐसे में इन चुनौतियों का हमें जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए नई पहलों के साथ समाधान निकालना है.

यह भी पढ़ें 👉  फ़र्जी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार,SDM समेत कई बड़े अधिकारियों को फिल्मी अंदाज में रौब से फ़ोन कर करवाते थे अपने काम.. गिरफ्तार अपराधी हरियाणवी फिल्मों के भी कलाकार..

DGP ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यात्रा प्रबंधन के लिए निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गए..

1- हाईवे पर लापरवाही से लेन परिवर्तन एवं भारी वाहनों के सड़क के दाहिनी ओर चलने पर एमवीएक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की जाये.. उपरोक्त लेन ड्राईविंग एवं भारी वाहनों के लिए निर्धारित लेन के सम्बन्ध में सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जाये.

2- नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध पीपीपी मोड पर आधारित देहरादून में संचालित टोइंग क्रेन सेवा को अन्य जनपदों में भी लागू किया जाये.

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: मोर्टार फटने से 08 लोग बुरी तरह घायल.. 02 की हालत नाजुक... घायलों को दून अस्पताल कराया गया भर्ती. ब्लास्ट होने से किसी का हाथ गायब तो,किसी का शरीर का अन्य अंग उड़ा.. 

3- यात्रा सीजन-2023 के लिए पर्याप्त संख्या में पी.आर.डी. जवानों की मांग कर ली जाए, साथ ही उन्हें यातायात प्रबंधन की ट्रेनिंग कर शत प्रतिशत यातायात ड्यूटी पर लगाया जाये.

4- मसूरी एवं नैनीताल में 02-02 सीपीयू हॉक मोबाईल स्थाई रूप से तैनात की जाये.

5- हाईवे पर ओवरस्पीड की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात एआरटीओ से समनव्य स्थापित कर स्पीड निर्धारित करालें. संशोधित अधिसूचना जारी कर हाईवे पर साईन बोर्ड लगाये जायें.

6- हाईवे पर अतिक्रमण न हो,आम जनता के सुचारू आवागमन के लिए ऐसा सुनिश्चित किया जाए.

यह भी पढ़ें 👉  हत्या: मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवक की निर्मम हत्या..वारदात करने वाले पंजाब मूल के 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

7- चारधाम यात्रा-2023 में वापसी के लिए गरुड़चटी से बैराज होते हुए चीला मार्ग का उपयोग किया जाये. गरुड़चटी से बैराज तक वन-वे व्यवस्था लागू करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, पुलिस उपाधीक्षक टिहरी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश को निर्देशित किया गया.चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्लान में ए.आई. तकनीक का भी प्रयोग किया जाय.

8- चीला मार्ग पर बीन नदी पर बने रपटे के दोनो तरफ वायरलेस सेट के साथ पुलिस कर्मी को नियुक्त किया जाये.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें