मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए टीम को रवाना किया…राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे प्रदेश के 75 होनहार युवा…..

.इनोवेशन के अग्रदूत बनें प्रदेश के युवा : रेखा आर्या..

देहरादून,:(8 जनवरी2026) गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के दल को रवाना किया. इस दल में लोक नृत्य, लोक संगीत, कृषि नवाचार, तकनीकी स्टार्टअप, भाषण, कविता लेखन जैसे क्षेत्रों में चयनित युवा शामिल हैं..रवानगी से पहले मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल के सभी सदस्यों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF ने समय रहते कार्यवाही कर उधम सिंह नगर में एक युवती को आत्महत्या करने से बचाया..

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दल में शामिल सदस्यों से बातचीत की और जिन विषयों को वें दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे, उनके बारे में जानकारी ली..

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी का मिशन ऑक्सीजन। देश भर को मिले 35 नए ऑक्सीजन प्लांट,ऋषिकेश एम्स में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम।उत्तराखंड मेरे कर्म ओर मर्मभूमि..पीएम मोदी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति, कला और प्रगतिगामी सोच का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है..कैबिनेट मंत्री ने दल के सदस्यों से कहा कि वे राष्ट्रीय आयोजन में प्रदेश के एंबेसडर के रूप में शामिल होंगे और उन पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा को प्रदर्शित करने का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  घिनौनी हरकत: मसूरी लाइब्रेरी चौक में टी-स्टॉल संचालक द्वारा चाय पर थूकने की घिनौनी हरकत …घटनाक्रम वीडियो में कैद..शिकायतकर्ता पर्यटक की तहरीर पर दून पुलिस ने दर्ज किया नामज़द दो भाइयों पर मुकदमा..आरोपी फरार, तलाश जारी...वायरल वीडियो !!

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की टीम जो भी नए विचार और प्रोटोटाइप आयोजन में प्रस्तुत करेगी उनमें व्यावहारिकता पर जोर होना चाहिए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें