घिनौनी हरकत: मसूरी लाइब्रेरी चौक में टी-स्टॉल संचालक द्वारा चाय पर थूकने की घिनौनी हरकत …घटनाक्रम वीडियो में कैद..शिकायतकर्ता पर्यटक की तहरीर पर दून पुलिस ने दर्ज किया नामज़द दो भाइयों पर मुकदमा..आरोपी फरार, तलाश जारी…वायरल वीडियो !!

देहरादून: देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा हिल स्टेशन मसूरी में चाय पर थूककर ग्राहकों को देने का घिनोना मामला सामने आया है. इस पूरे घटनाक्रम का वायरल वीडियो और शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मसूरी पुलिस ने नामजद दो आरोपित भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार इस घटना के बाद से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (खतौली)निवासी नौशाद अली और हसन अली पुत्र शेर अली नाम के दोनों आरोपी भाई फरार चल रहे हैं..पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं..

वायरल वीडियो !!

पुलिस के मुताबिक मामला कुछ दिन पुराना है. देहरादून के नेहरू ग्राम (रायपुर )निवासी हिमांशु बिश्नोई बीते 29 सितंबर 2024 को मसूरी घूमने आए थे.शिकायतकर्ता बिश्नोई के मुताबिक इसी दिन सुबह-सुबह लगभग 6:30 जब वह मसूरी लाइब्रेरी चौक पर खड़े थे. तभी उन्होंने सड़क किनारे एक चाय की स्टाल पर दो युवकों को चाय,मैगी बन्द मक्खन जैसे आइटम बेचते हुए देखा. सुबह का समय था चाय का प्याला उन्होंने भी स्टॉल के लड़कों से लिया.और उसके बाद वह आसपास घने-कोहरे और पहाड़ों के नजारे को यादगार बनाने के लिए अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे.इसी दौरान मोबाइल कैमरें में उन्होंने देखा कि उसी टी-स्टाल का एक युवक चाय बनाने वाले बर्तन में थूक रहा हैं. ऐसी अपमानजनक घिनौनी हरकत देख जब चाय बेचने वाले युवकों से इस बारे में विरोध किया गया तो,आरोप हैं कि दोनों युवकों ने हिमांशु को गाली गलौज करते हुए जान से मार कर पहाड़ के नीचे फेंक देने की धमकी दे डाली. मामला बेहद संवेदनशील और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने से जुड़ा था.ऐसे में इसकी शिकायत हिमांशु बिश्नोई ने वीडियोग्राफी के साथ एसएसपी देहरादून को ईमेल पर लिख कर दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर तत्काल मसूरी कोतवाली पुलिस आरोपित चाय स्टॉल वाले नौशाद अली और हसन अली के खिलाफ नए कानून BNS के तहत धारा 196 (1)B,274,299,351 और 352 में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों आरोपी मसूरी से फरार है जिनकी तलाश जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  White Collar Criminals के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..फ़र्ज़ी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर किसी अन्य की जमीन को विक्रय करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया ज़ेल..

  गूगल पे से चाय की पेमेंट देने पर पता चला आरोपियों का नाम..

शिकायतकर्ता हिमांशु बिश्नोई के अनुसार जब उन्होंने अपने चाय की पेमेंट ऑनलाइन गूगल पे से की. तब चाय स्टाल वाले युवक का नाम नौशाद अली गूगल पेमेंट में आया. इसी मामलें की गंभीरता को देखते उन्होंने चाय बनाने वाले बर्तन में थूकने का वीडियो और गूगल पर से चाय वालों की पहचान के आधार पर देहरादून जाकर एसएसपी देहरादून को ईमेल के जरिए लिखित रूप शिकायत दी.

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर युवकों को बंधक बनाकर Crime कराये जाने की घटना पर "मुख्यमंत्री"धामी" की सख़्ती का असर…एसएसपी देहरादून ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर शुरू की प्रभावी कार्रवाई ...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें