मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ…युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान…

देहरादून :राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला दारोग़ा मौत मामलें में तेज गति व लापरवाही से बस चलाने वाले ड्राइवर को दून ने किया गिरफ्तार..नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर सख़्त कानूनी शिकंजा…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम से दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को ग़ायब करने वाला आरोपी मेरठ से गिरफ्तार..बालिका भी सकुशल बरामद..

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहें..

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल: बास्केटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को दी शिकस्त.. फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को पदक से नवाजा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें