बड़ी ख़बर:उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने की कवायद शुरू..मुख्यमंत्री धामी ने दिए उच्चाधिकारियों को निर्देश ..”ऑपरेशन कालनेमि” की सफलता पर PHQ स्तर पर SIT गठन के भी आदेश..

देहरादून: उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने की पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन-प्रशासन को इस विषय पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है.इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी प्रयास को सख्ती से रोका जाने अति आवश्यक हैं..ऐसे में धर्मांतरण कानून और सख्त बनाने के लिए शीघ्र कदम उठाया जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में 02 और गिरफ्तारी.मुख्य आरोपियों के "मौसेरे भाई सहित छात्र"की गिरफ्तारी से जेल पहुंचने वालों की संख्या हुई:15

कालनेमि ऑपरेशन” को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर SIT गठन करने के निर्देश..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को राज्य में धर्मांतरण से जुड़े हर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखने कड़े निर्देश दिए हैं.साथ ही धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान कराने के भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए. CM धामी ने कहा कि “ऑपरेशन कालनेमि” भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है. ऐसे में इस विशेष अभियान को आगे भी चलाए जाने की आवश्यकता है.इसके लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर इसकी निगरानी के लिए SIT का गठन किया जाएं..

यह भी पढ़ें 👉  तैयारी: नगर निकाय चुनाव को लेकर देहरादून पुलिस प्रशासन ने कसी कमर..स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराना शीर्ष प्रार्थमिकता: SSP दून...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें