नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का शिकंजा,लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो अफ़ीम की खेती कर बन गए ड्रग्स तस्कर,अफ़ीम के साथ उत्तरकाशी का युवक गिरफ्तार… 

देहरादून: लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो अफीम की खेती कर बन गए नशा तस्कर.जिहां रायपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को अफ़ीम के साथ गिरफ्तार किया है जो अपने गृह जनपद उत्तरकाशी से अफ़ीम की खेती चोरी-छिपे कर तस्करी का माल देहरादून में सप्लाई करता था.रायपुर के शांतिनगर से गिरफ्तार किये गए 24 वर्षीय तस्कर विनोद कुमार भंडारी के कब्जे से 50 ग्राम की अफीम बरामद की गई है.जिसकी कीमत 1 लाख आंकी गई है.पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त की उस मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया हैं जिससे परिवहन वह उत्तरकाशी से देहरादून अफीम सप्लाई करता था. गिरफ्त में आए तस्कर विनोद सिंह भंडारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नशे का सुरूर बनाने के लिये रखा अपराध से वास्ता..दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दिखाया जेल का रास्ता… गिरफ्तार शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की गई 02 कारें बरामद..

पुलिस छापेमारी में अफीम की खेती भी नष्ट की

रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम के मुताबिक गिरफ्तार नशा तस्कर विनोद सिंह ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन से पहले वह स्विगी कंपनी में ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था.लेकिन लॉकडाउन में नौकरी चली गई.ऐसे में अपने खर्चे पूरे करने के लिए उत्तरकाशी के ग्राम सिरा पोस्ट ऑफिस गाडौली तहसील चिन्यालीसौड़ में थोड़ी सी जगह में अफीम की खेती का काम शुरू किया.गांव में कुछ दिन पहले अफीम की खेती पर छापेमारी हुई. इसी दौरान समय से पहले अफीम की खेती नष्ट कर उसके कच्चे माल से तैयार अफीम को देहरादून सप्लाई के लिए आया था. तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिबंधित दवाओं के तीन सौदागरों को हरिद्वार पुलिस ने धरदबोचा,हजारों की तादात में दवाएं-इंजेक्शन बरामद...

  गिरफ्तार नशा तस्कर अभियुक्त:

विनोद सिंह भंडारी पुत्र श्री जयेंद्र सिंह भंडारी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिरा पोस्ट ऑफिस गाडौली तहसील चिन्यालीसौड़ धरासू जनपद  उत्तरकाशी.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा. आपदा के दौरान बेहतर कार्य मे लगे पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित. 26जनवरी को दिए जायँगे पदक...

माल बरामद

1. 50 ग्राम अफीम 

2.   मोटरसाइकिल अपाचे नंबर – यूके 7डीपी 9457   

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें