प्रतिबंधित दवाओं के तीन सौदागरों को हरिद्वार पुलिस ने धरदबोचा,हजारों की तादात में दवाएं-इंजेक्शन बरामद…

हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में शामिल था.रुड़की के थाना कलियर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हजारों की तादात में प्रतिबंधित टेबलेट और इंजेक्शन के साथ तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के शिकंजे में आए इन अभियुक्तों के कब्ज़े से 60 हज़ार  अल्प्राजोलम टेबलेट ओर 02 हजार Pentazocine के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए है.गिरफ्तार किए गए अभियुक्त आकाश, सतीश और अमित चंदेल उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं.ऐसे में गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य अपराधिक इतिहास के बारे में भी हरिद्वार पुलिस जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  राहत:केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे सैकड़ों पैदल यात्रियों को SDRF द्वारा दुर्गम रास्तों से सुरक्षित निकाला गया...

बिना नंबर की लग्ज़री कार में होता था प्रतिबंधित दवाओं की डिलीवरी

प्रतिबंधित दवाओं की धरपकड़ कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों से एक बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर लग्जरी कार भी बरामद की है,जो प्रतिबंधित दवाओं के डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होती थी.पुलिस गिरफ्त में आये तीनों अभियुक्तों विस्तृत पूछताछ कर उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा आगे की कार्यवाही में लगी हैं.प्रतिबंधित दवाओं के आरोप में गिरफ्तार इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना कलियर थाने में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत दून पुलिस की कमर-कस तैयारियां शुरू..SSP देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में Door-to-Door व्यापक स्तर पर संदिग्धों का सत्यापन कर 01 करोड़ से अधिक का जुमार्ना ..

प्रतिबंधित दवाओं के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त

 1. सतीश पुत्र बारू निवासी जी पाऊं थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर.

 2. आकाश पुत्र ज्ञानचंद निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास इंदिरा कॉलोनी थाना सदर बाजार, जनपद मुजफ्फरनगर.

यह भी पढ़ें 👉  Human Trafficking: मानव तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा एक्शन प्लान, पंतनगर में कल जुटेंगे 200 अधिकारी-विशेषज्ञ..उत्तराखंड पुलिस, ITBP, SSB समेत कई विभाग होंगे आमने-सामने, तस्करी के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा.. पीड़ितों के रेस्क्यू, पुनर्वास और कानूनी कार्रवाई पर बनेगी रणनीति..

 3. अमित चंदेल पुत्र ज्ञानचंद निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास इंदिरा कॉलोनी थाना सदर बाजार, जनपद मुजफ्फरनगर.

बरामदगी

1.60 हजार टेबलेट अल्प्राजोलम

 2. 02 हजार  Pentazocine इंजेक्शन

3. एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें