दून पुलिस का सम्मान:पलटन बाज़ार के नामी शोरूम में आग लगाने वाले अभियुक्त को 48 घण्टें से पहले गिरफ्तार करने पर दून उद्योग व्यापार मंडल ने देहरादून एसएसपी को पुष्प भेंट कर किया धन्यवाद प्रकट. 

देहरादून: पलटन बाज़ार स्थित तिमंजिला गारमेंट्स शोरूम में आगजनी कर करोडों का नुकसान करने वाले अभियुक्त को 48 घण्टें से पहले गिरफ्तार करने जैसे सराहनीय कार्य को लेकर दून उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार देहरादून एसएसपी अजय सिंह को पुष्प भेंट कर उनका धन्यवाद प्रकट किया..व्यापारियों ने एसएसपी की शानदार पुलिसिंग की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से उनके सटीक दिशानिर्देश पर समय रहते आग लगने वाले अभियुक्त की पहचान कर उसे मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया.उससे दून उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का दून पुलिस की त्वरित प्रभावी कार्यशाली को लेकर विश्वास का दायरा बढ़ा हैं..

यह भी पढ़ें 👉  डालनवाला कोतवाल पर गिरी गाज़..मुख्यमंत्री धामी ने किया कोतवाली डालनवाला का औचक निरीक्षण..तत्काल SSP देहरादून भी कोतवाली पहुँचे..सूचना मिलने बावजूद इंस्पेक्टर डालनवाला द्वारा विलंब करने पर SSP ने इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर..

पलटन बाजार को CCTV से लैस कर रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश: SSP

वही दूसरी ओर एसएसपी अजय सिंह ने पलटन बाजार को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता करने के लिए पुलिस  रात्रि ग्रस्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों से पलटन बाजार को लैस कर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया हैं.ताकि किसी भी अप्रिय घटना कारित करने वाले आपराधिक लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही की जा सकें. 

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की नई पहल,कांवड़ यात्रियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जारी QR CODE SYSTEM..

रुपयों के लेनदेन और व्यापारिक रंजिश के चलते लगाई गई आग

बता दें कि 25 अप्रैल 2024 की देर रात लगभग 01 बजे पलटन बाजार के बीचो-बीच स्थित “ओमजी गारमेंट्स”की तिमंजिला शोरूम में पेट्रोल डालकर भीषण आगजनी की घटना सामने आयी थी.इस आग की घटना में लाखों-करोड़ों का सामान पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया था.इस घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी के दिशानिर्देश में आग लगने वाले अभियुक्त अरुण कालरा की पहचान कर उसे 48 घंटे पहले मुजफ्फरनगर से ट्रैक कर गिरफ्तार किया. प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसकी “ओमजी गारमेंट” मालिक से लाखों के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद और व्यापारिक रंजिश चल रही हैं. जिसके कारण उसने आक्रोश में आकर ओमजी शोरूम आग के हवाले किया.. फिलहाल पुलिस इस अपराधी घटना से जुड़े सभी सबूत व तथ्यों को एकत्र आरोपी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी ने जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में SOP जारी करने के लिए मुख्य सचिव को दिए निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें