सख़्ती:काशीपुर उपद्रव के बाद हुई राशन कार्डों की जांच,348 कार्ड हुए निरस्त..वोटर लिस्ट और आधार कार्ड को लेकर पर गहराए संदेह के बादल..

उधम सिंह नगर: पिछले माह “आई लव मोहम्मद” मुद्दे पर हुए काशीपुर में उपद्रव के बाद जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. प्रशासनिक सख्ती के परिणाम स्वरूप काशीपुर में अवैध तरीके से बने 348 राशन कार्ड्स को निरस्त कर दिया गया है।
प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक अलीखां वार्ड में घर घर सत्यापन कराए जाने के चौंकाने वाले परिणाम सामने आए है। यहां राशन कार्डों की जब जांच पड़ताल शुरू हुई तो मालूम चला कि एसएफवाई श्रेणी के 26,पीएच एच श्रेणी के 310, एएवाई श्रेणी के 12 अपात्र पाए गए। इस क्षेत्र में कुल 1459 राशन कार्ड्स की जांच पड़ताल हुई.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: आज उत्तराखंड आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, आपदा पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक. आपदा प्रभावित इलाकों का भी करेंगे हवाई सर्वेक्षण..
Oplus_16908288


जानकारी के मुताबिक अली खां वार्ड में रहने वाले ज्यादातर मुस्लिम है और इनमें से बहुत से ऐसे भी है जोकि पास ही यूपी सीमा पर भी रहते है और यहां भी रहते है और इनके आधार कार्ड और वोटर लिस्ट के नामो पर भी संदेह जताया गया है।
एडीएम पंकज उपाध्याय के मुताबिक ये जांच पड़ताल अभी एक वार्ड की है,अब आगे और भी क्षेत्रों के राशन कार्ड की जांच, एड्रेस का सत्यापन, वोटर लिस्ट और आधार कार्ड्स की जांच पड़ताल कराई जाएगी।
उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार सीमांत जिला होने की वजह से यहां बहुत से लोग ऐसे दिखाई पड़ते है जोकि दोनों राज्यों की सुविधाओं का लाभ तो ले रहे है साथ ही साथ अपराध की दृष्टि से भी राज्य सीमा का दुरुपयोग करते है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था : मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया.. कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद लिया..
Oplus_16908288

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें