बिखरते परिवारों को समेटकर एक करती दून पुलिस..आंकड़ों से जानिए विगत वर्ष 2023 से अब तक पारिवारिक विवादों के निस्तारण…

पारिवारिक मतभेदों को दूर कर पति-पत्नी के टूटते रिश्ते को बचाकर फिर विश्वास की कसौटी पर खरी उतरी दून पुलिस…

 देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित महिला हेल्पलाइन पारिवारिक मतभेदों को दूर कर पति-पत्नी के रिश्तो को टूटने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.. इसी दौरान आज 05-03-2024 को महिला हेल्पलाइन देहरादून में आये एक प्रकरण,जिसमे पति-पत्नी के बीच पारिवारिक सदस्य को लेकर हुए विवाद सामने आया था.इस केस में विवाहित जोडे की शादी को मात्र 02 वर्ष का समय हुआ था.और पत्नी को अपने पति से केवल इस बात की शिकायत थी की उनके पति की विधवा बहन उनके साथ रहती है,और परिजन उसे ज्यादा महत्व देते है.ऐसे में इस प्रकरण का सज्ञांन लेते हुए नोडल अधिकारी/CO प्रेमनगर द्वारा दोनों पक्षों की बाते सुनी गयी,और उन्हें व्यक्तिगत रूप से समझाने का प्रयास करते हुए उन्हें पारिवारिक रिश्तों व जीवन पथ पर आगे बढने के लिये पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य के महत्व को समझाते हुए एक साथ रहने के लियेे प्रेरित किया गया..इस पुलिस काउंसलिंग  परिणामस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा अपनी-अपनी गलती का एहसास करते हुए,भविष्य में एक साथ रहने का फैसला किया गया…

यह भी पढ़ें 👉  सरेआम युवती के साथ मारपीट वीडियो का SSP देहरादून ने लिया तत्काल संज्ञान.. मारपीट करने वाले 03 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में.

बता दें कि महिला हेल्पलाइन द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित अथवा पारिवारिक विवादों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर दोनों पक्षों को बुलाकर बार-बार कांउसलिंग की जाती है. जिन प्रकरणों में पाया जाता है कि दोनों पक्षों में छोटी मोटी बातों से मतभेद उत्पन्न हुए हैं, उनमें दोनों पक्षों को समझाकर सुलहनामा का प्रयास किया जाता है.ऐसे प्रकरण जिनमें ऐच्छिक ब्यूरो में रखने की आवश्यकता प्रतीत होती है उन प्रकरणों को एच्छिक ब्यूरो के माध्यम से निस्तारित किये जाते है..

यह भी पढ़ें 👉  अपराध:नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ने का रहस्यमय मामला..SSP दून ने स्वयं संज्ञान लेकर संवेदनशील मामलें का किया खुलासा..

विगत वर्ष 2023 से अब तक 1686 परिवारों में सुलहनामा कराया गया..

महिला हेल्पलाइन देहरादून द्वारा विगत वर्ष 2023 में कुल 1501 मामलों में से 801 प्रकरणों में पुलिस हेल्पलाइन काउंसलिंग के माध्यम से 1602 परिवारों के मध्य सुलहनामा कराकर उन्हें पुनः बसाया गया..वही इस वर्ष जनवरी से अब तक 42 मामलों में 84 परिवारों के मध्य सुलहनामा कर उन्हे जीवन पथ पर एक साथ आगे बढने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: ज़हर के कारोबार पर देहरादून पुलिस की सहारनपुर तक स्ट्राइक…छापेमारी में 16 क्विंटल नकली पनीर  बरामद…SSP दून को मिली थी गोपनीय सूचना..

महिला हेल्पलाइन में आये ऐसे सभी दंपतियों को,जो अपने मतभेदों को भुलाकर आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ जीवन निर्वाह करने का फैसला कर रहे है.उन्हें एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा शुरू की गई नई मुहिम के तहत उनके सुखद जीवन की शुभकामनाओं के साथ पुलिस द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया जा रहा है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें