भ्रष्टाचार: RTO ऑफिस में नियुक्त वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…विजिलेंस की कार्रवाई..

देहरादून /कोटद्वार: कोटद्वार स्थित RTO (संभागीय परिवहन)कार्यालय में नियुक्त वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को ₹3000 रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने ट्रेप कर गिरफ्तार किया है.देहरादून विजिलेंस के अनुसार घूसखोर वरिष्ठ सहायक द्वारा शिकायतकर्ता से चालानी रसीद काटने की एवज में रू. 3,000/- रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों आज 22अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया.आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस)सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: शिमला बाईं पास रोड़-बडोवाला में क्षत-विक्षत हालत में महिला और नवजात का शव मिलने से इलाकें में सनसनी…पुलिस जांच में जुटी..

उत्तराखंड विजिलेंस ADG वी. मुरुगेशन के अनुसार यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी या कर्मचारी सहित कोई भी लोक सेवक द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है. या  फिर उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो.तो इस विषय में विजिलेंस के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनकर निर्भीक होकर सूचना दें..

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर.. ऐतिहातन दून पुलिस ने गंगा घाटों में लोगों की आवाजाही पूर्णतः बंद की..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें