अपराध: कोरियर की आड़ मे नशे का काला कारोबार , पापा की परियां गिरफ्तार. 2 सगी बहने कर रही थी ये गलत काम..

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून में पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया गया है। जो कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार कर रही थी , दोनो बहिनों के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस व 320 नशीली गोलियां(Alprozalam) व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सं0-UK07BU-1897 (स्कूटी) को बरामद किया गया।

जनपद देहरादून में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस ने अभियान चलाया है, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व सहायक पुलिस अधीक्षक सदर ASP हिमांशु वर्मा और कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान की एक टीम बनाई गई। इस टीम ने मंगलवार रात्रि में दो महिला तस्कर स्वाति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार, थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून और प्रीति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई- ब्लॉक, थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून को वाहन चैकिंग के दौरान मुस्कान चौक निकट आईएसबीटी के सामने थाना पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का समापन, सीएम धामी ने विजेता टीम को सम्मानित कर दी बधाई..राज्य में 23 खेल अकादमियों की स्थापना होगी,920 एथलीट हर साल पाएंगे प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री..

गिरफ्तार दोनों युवतियों के कब्जे से 150 ग्राम चरस व 320 नशीली गोलियाँ व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सं0-UK07 BU-1897 (स्कूटी) को बरामद किया गया। महिला अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0- 616/2021 धारा 8/20/60 NDPS ACT, व मु0अ0सं0- 617/2021 धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । दोनो युवतियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वे दोनों सगी बहिनें हैं, उनका रिस्पना के पास कोरियर की दुकान है,जिसकी आड़ में वे दोनों चरस व नशे की दवाई ग्राहक को सप्लाई करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्न पत्र को लीक करने वाले प्रोफेसर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा...पेपर लीक जैसे प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भी खैर नहीं :SSP दून...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें