पुलिस जवान पर खनन माफियाओं के जानलेवा हमले मामलें पर थाना कैंट प्रभारी पर गिरी गाज,DGP ने आरोपित माफियाओं पर इनाम घोषित कर तत्काल गिरफ्तारी के दिये आदेश.

थाना कैंट क्षेत्र इलाके में खनन माफियाओं द्वारा पुलिस जवान को ट्रैक्टर रौंदकर जानलेवा हमले मामले में थाना कैंट प्रभारी विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश पुलिस मुख्यालय ने दिए है. इतना ही नहीं DGP अशोक कुमार ने इस घटना को अंजाम देने वाले फरार नामजद 4 खनन माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट की धारा बढ़ोतरी करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश भी देहरादून एसएसपी को दिए हैं. वही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एसपी क्राइम IPS  सर्वेश पंवार को सौंपी गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी.. समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश.. प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए:CM

फरार खनन माफियाओं पर इनाम घोषित करने के आदेश

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के तहत केंट सिपाही मनोज पर जानलेवा हमला करने वाले फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने के आदेश भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  दुर्घटना: टेम्पो से हुई गुलदार की जोरदार टक्कर, एक की मौत ,गुलदार ने भी तोड़ा दम।

घटनाक्रम

बता दें कि रविवार सुबह कैंट क्षेत्र में खनन सामग्री चोरी कर सड़क से निकल रहे ट्रैक्टर को सिपाही मनोज ने रोकने का प्रयास किया.लेकिन खनन माफियाओं ने वाहन को रोकने के बजाय मनोज को ट्रैक्टर से रौंदकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. गनीमत रही घटना की सूचना के तत्काल बाद ही सड़क पर तड़प रहे घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपित 4 नामजद अभियुक्त वसीम,शमीम असेलान और सोहेल के खिलाफ आईपीसी की संगीन धारा 307,333,34,353 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी सहित 5 नकल माफियाओं की संपत्ति जब्त कार्रवाई शुरू,युवाओं का भविष्य बर्बाद कर संपत्ति जोड़ने वालों पर प्रभावी शिकंजा जरूरी:SSP हरिद्वार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें