ब्रेकिंग : लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना से उत्तराखंड में उबाल ।कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हरीश रावत हुए गिरफ्तार।

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। धरना देने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बल प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री हरीश रावत के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस ने हरीश रावत समेत तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR: बिहार की तरह उत्तराखंड में भी वोटर लिस्ट पर SIR की तैयारी..

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान रविवार को यहां भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई. जानकारी के मुताबिक, वाहनों द्वारा कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दो एसयूवी में आग लगा दी थी उत्तराखंड में भी इस घटना को लेकर किसानों का विरोध जारी हैजिसके चलते आज कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही रही थी जिसके चलते पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Good News:उत्तराखंड को पहली नवरात्रि पर मिली बड़ी सौगात..केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली..अब शीतकाल में भी निर्बाध मिलेगी बिजली..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें