Good News:उत्तराखंड को पहली नवरात्रि पर मिली बड़ी सौगात..केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली..अब शीतकाल में भी निर्बाध मिलेगी बिजली..

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री व ऊर्जा मंत्री का जताया आभार..

देहरादून: उत्तराखंड वासियों को अब शीतकाल में भी निर्बाध बिजली मिलेगी.केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को आवंटित अतिरिक्त बिजली कोटे में 180 मेगावाट की वृद्धि कर इसकी समयावधि को भी 30 जून 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है. विगत 26 सितंबर को केंद्र की ओर से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए उत्तराखंड को आवंटित की गई थी. इस प्रकार अब कुल 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को मिलेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार प्रकट किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में 11 दरोगाओं को इंस्पेक्टर प्रमोशन का तोहफ़ा, मुख्यालय के आदेश में नई नियुक्ति भी..

मुख्यमंत्री धामी ने किया केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से अनुरोध

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का अनुरोध किया था.मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है.बिजली उत्पादन बढ़ाने को राज्य सरकार सौर ऊर्जा, हाइड्रो पावर और कोयले से बिजली उत्पादन के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: देवबंद से देहरादून स्मैक सप्लाई करने आयी महिला ड्रग्स तस्कर को दून पुलिस ने दबोचा..अभियुक्ता के कब्जे से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत की  स्मैक बरामद..

मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी पर केंद्र ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली का कोटा बढ़ा दिया है. शीतकाल में बर्फबारी और अन्य कारणों से जल विद्युत परियोजनाओं के उत्पादन में गिरावट आने से राज्य में कई बार बिजली सप्लाई पर असर पड़ता है। अब केंद्रीय पूल से मिलने वाले अतिरिक्त कोटे में वृद्धि से उपभोक्ताओं को शीतकाल में भी निर्बाध बिजली मिलेगी.

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट: सेना के साथ गश्त पर गए , 3 स्थानीय पोर्टरों की मौत ।शव बरामद ,बर्फ में दबे मिले शव ..

उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी का आभार. केंद्रीय पूल से 480 मेगावाट बिजली मिलने से अब प्रदेशवासियों को शीतकाल में भी बिजली निर्बाध मिलती रहेगी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें