कार्रवाई:डकैती कांड के तीनों पुलिस कर्मियों को DGP ने किया निलंबित…DGP बोले:- आरोपियों के खिलाफ सख़्त से सख्त होगी विभागीय कार्रवाई होगी..लापरवाही बरतने वाले थाना और सर्कल अधिकारियों के खिलाफ भी जांच के आदेश..

कानून से ऊपर कोई नहीं,चाहे वह वर्दीधारी हो,या कोई भी व्यक्ति हो,उसे बख्शा नहीं जाएगा:DGP

डकैती में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के  आदेश:DGP

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत झाझरा इलाकें में डकैती कांड में शामिल तीन पुलिस कर्मियों को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपक सेठ द्वारा निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.इतना ही नहीं डीजीपी ने कहा कि आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की गई. वहीं दूसरी तरफ दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले थाना और सर्किल ऑफिसर के खिलाफ भी डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी पेंशन की मांग को लेकर 99 साल के सूबेदार बलवंत रावत बैसाखियों के सहारे दर-बदर भटकते.DM ने गौर से फरियाद सुन आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासन..

 गिरफ्तार सभी आरोपी भेजे गए जेल

बता दें कि देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती कांड में तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद SSP देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.वही अभियुक्तों से लूटी गई नगदी और फर्जी डॉलरों की भी बरामदगी की गई है वारदात सस्ते डॉलर देने के झांसे में फंसाकर लूटपाट करने की सुनियोजित साजिश थी.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का सराहनीय कदम:उच्च शिक्षा को लेकर ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ MOU साइन..राज्य के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री..

कानून से ऊपर कोई नहीं,चाहे वह वर्दीधारी हो,या कोई भी व्यक्ति हो,उसे बख्शा नहीं जाएगा:DGP

 वहीं पूरे घटनाक्रम पर कड़ा रुख़ ज़ाहिर करते हुए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने इस मामले पर जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है. कानून से ऊपर कोई नहीं है,फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो,चाहें वर्दीधारी हो,जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले सावधान,अब मेट्रो सिटी की तर्ज पर प्राइवेट क्रेन उठा ले जाएंगी गाड़ी..

दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी जांच के आदेश: PHQ

DGP ने डकैती कांड में शामिल दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों के संबंध में सम्बन्धित थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण की भी जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें