डीजीपी उत्तराखंड ने दिवंगत ASI कान्ता थापा के आश्रितजनों को सौंपा 01 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि.. पेंशन निस्तारण सहित हर संभव मदद का आश्वासन..कावड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जाते समय सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत..

पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों के साथ पुलिस कार्मिकों का वेतन खातों पर रुपए 01 करोड़ का दुर्घटना बीमा अनुमन्य किया गया है।

देहरादून: कावड़ ड्यूटी के लिए देहरादून से हरिद्वार जाते समय हरिद्वार बायपास रोड रिस्पना समीप सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली दिवंगत ASI कांता थापा के आश्रित परिजनों को गुरुवार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा पीएनबी बैंक के सौजन्य से दुर्घटना बीमा की धनराशि एक करोड रुपए प्रदान की गई..गौरतलब हैं कि उत्तरकाशी में नियुक्त रहीं अपर उपनिरीक्षक स्व- कान्ता थापा का बीते 20 जुलाई, 2024 को कांवड़ मेला ड्यूटी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड,देहरादून में सड़क दुर्घटना में असामयिक स्वर्गवास हो गया था.

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की नई पहल,कांवड़ यात्रियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जारी QR CODE SYSTEM..

  पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा गुरुवार 02 जनवरी 2025 को स्व ASI कान्ता थापा के आश्रितजनों (बच्चों) कु० करिष्का मोहन थापा व परिचय थापा से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात कर उनकी शिक्षा, जॉब व आवास से सम्बन्धित आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. डीजीपी, ने स्व कान्ता थापा जी के असामयिक देहान्त पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.उन्होंने दोनों बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया. साथ ही स्व- कान्ता थापा जी के आश्रितों को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन एवं समस्त वित्तीय प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया..तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक द्वारा पीएनबी बैंक के जनरल मैनेजर सच्चिदानन्द दुबे, व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों बच्चों को दुर्घटना बीमा राशि रुपए 01 करोड़ का चेक पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत प्रदान किया गया. डीजीपी ने पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का इस योजना के लिए विशेष आभार जताया.

यह भी पढ़ें 👉  महंगे शौकों को पूरा करने की चाह ने पहुँचाया सलाख़ों के पीछे...वाहन चोरी की घटनाओं को अजांम देने वाले यूपी के शातिर चोर दून पुलिस की गिरफ्त में...चोरी की 13 बाइकें बरामद..

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि, उत्तराखंड पुलिस न केवल कर्मियों के कर्तव्य पालन में सहयोगी है,बल्कि उनके और उनके परिजनों के कल्याण और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है. यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने प्रत्येक पुलिसकर्मी और उनके परिवार को सम्मान, समर्थन और हर संभव सहायता प्रदान करें..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF/CCPS की बड़ी सफलता: यूट्यूब वीडियो सब्सक्राइबर में कमाई का लालच देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के महिला सहित 02 विदेशी नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार..500 से अधिक फ़र्जी मोबाइल सिम-चाइना,वियतनाम हांगकांग भेज कर भारत में साइबर ठगी का जाल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें