उत्तराखंड में “बकरीद” पर्व पर  चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DGP के सख़्त निर्देश, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर, प्रेम-भाईचारे व सद्भावना के साथ मनाई जाए ईद:DGP

देहरादून: देशभर के साथ-साथ उत्तराखंड में भी “ईद-उल-जूहा”(बकरीद) पर्व को लेकर जहां एक तरफ मुस्लिम समुदाय में हर्षोल्लास हैं.वहीं दूसरी ओर ईद के त्यौहार को भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस विभाग ने प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चबंद प्रबंध किए हैं. इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर बुद्ववार 28 जून 2023 को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी 13 जनपद पुलिस प्रभारियों एवं संबंधित आलाधिकारियों के साथ बकरीद त्योहार के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में बैठक की. उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम-भाव एवं भाईचारे के बीच सौहार्द पूर्ण माहौल में ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए यही पुलिस की जिम्मेदारी है.उन्होंने साफ किया कि धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ अराजकता फैलाने वाले तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तत्काल ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: देहरादून SSP की सटीक रणनीति बनते ही 'White Collar Crime' के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू...बिल्डर बनकर फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फ़रार गैंग को पंजाब से धरदबोचा..गैंगस्टर सहित दर्जनभर मुकदमें दर्ज.

 ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबन्धों के सम्बन्ध में DGP अशोक कुमार के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए-

1. ईद-उल-जूहा पर्व को देखते हुए सभी जनपद प्रभारी सुपर एलर्ट मोड पर रहें और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जाएं। सर्तकता बरतें, पैट्रलिंग बढ़ाएं और फोर्स डिप्लॉयमेंट अच्छा हो.

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत देहरादून की यातायात को सुचारू बनाये जाने के सम्बन्ध में ADG,LO ने व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की..

2.  उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन कराते हुए सुनिश्चित करा लें कि सामुहिक कुर्बानी स्लॉटर हाउस में एवं पूर्व निर्धारित स्थानों पर हों.

3. नमाज ईदगाहों या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही अता की जाए.

4. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और संवेदनशील स्थानों का दौरा करें.

5. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जनपदों में थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम, एसएसपी एवं जिलाधिकारी स्तर पर शांति समिति की गोष्ठी करा ली जाए.

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा: यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध SSP देहरादून का सख्त रुख जारी...विशेष अभियान के तहत 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर ऑन द स्पॉट उनके परिजनों से फोन पर वार्ता कर काउंसिल..

6. त्यौहार रजिस्टर का अध्ययन कर बीते वर्षों के सभी विवाद व मुकदमों की वर्तमान स्थिति को देखा जाए और उनका उचित समाधान कराया जाए.

7. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों व किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए। भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों का तत्काल खंडन भी किया जाए.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें