देहरादून में गैंगस्टर अतीक अहमद के अवैध आलीशान कोठी पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, देखते ही देखते धराशाई हुआ भवन,भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद..कुंडली तैयार हैं आगामी दिनों में ऐसे दर्जनों गैंगस्टरों पर होनी हैं सख्त कार्रवाई:SSP

देहरादून: कोतवाली पटेल नगर में दर्ज अपराध संख्या-568/22 में गैंगस्टर एक्ट के तहत भूमाफियांओं के गैंग लीडर अतीक अहमद के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट 14(1) के प्रावधानों के अंतर्गत शनिवार तूंतोवाला मेहूंवाला स्थित उसके अवैध आलीशान आवास भवन को बुलडोजर से धवस्तीकरण कर नेस्तनाबूद कर दिया गया. नगर निगम की भूमि को अतिक्रमण कर बनाए गए इस भवन के Demolition की कार्यवाही 3 जून 2023 शनिवार को लगभग 12.30 दोपहर से शुरू की गई. कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही.ताकि किसी तरह की कानून व्यवस्था भंग न हो.

विसुअल-बाइट:दलीप सिंह कुँवर,एसएसपी/DIG देहरादून

नगर निगम की भूमि को अतिक्रमण कर बनाया गया था आलीशान भवन

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल प्रदेश के शातिर वांटेड अपराधी को उत्तराखंड STF ने धर-दबोचा..

बताया जा रहा है कि थाना पटेल नगर के अंतर्गत तुंतोवाला स्थित इलाके में नगर निगम की सरकारी जमीन को कब्जा कर लगभग 1 से 2 बीघा भूमि पर गैंगस्टर अतीक अहमद का करोडों की लागत से बना फार्म हाउस जैसा आलीशान भवन था. जिसे सरकारी भूमि के अंतर्गत चिन्हीकरण कर जिला प्रशासन एवं पुलिस बल ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया हैं.

अन्य गैंगस्टर पर भी जल्द होगी इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई:एसएसपी

 देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर के अनुसार देहरादून में मशहूर गैंगस्टर अतीक अहमद पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एक गंभीर किस्म का बड़ा भू-माफिया है. इसके गैंग द्वारा कई सरकारी और गैर सरकारी भूमियों को कब्जाने और हड़पने की शिकायतों पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं. इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत आने वाले दिनों में इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि जमीनों के गोरखधंधे में फर्जीवाड़ा कर आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले एक-एक अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की 14 (1)के तहत कुंडली तैयार हैं,आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की संपत्ति ज़ब्त करने जैसी कार्रवाई करने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के बीच देहरादून DM- सोनिका सुबह-सुबह आपदा परिचालन केंद्र पहुँची,सड़क सुधार,जलभराव जैसे शिकायतों पर ख़ुद सुनवाई कर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश.

गैंगस्टर एक्ट के तहत एक महीने पहले चिन्हित की गई थी गैंगलीडर अतीक अहमद की अवैध संपत्ति

1 महीने पहले देहरादून बसंत विहार पुलिस ने भू माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद को गिरफ्तार कर उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच-पड़ताल शुरू की थी. इसी जांच के तहत शनिवार को गैंगस्टर अतीक अहमद के  तूतोवाला (मेहूंवाला)स्थित आलीशान आवास पर पुलिस प्रशासन का बुलडोजर जमकर चलाया गया. देखते ही देखते जेसीबी के पंजे ने गैंगस्टर अतीक अहमद के कोठी को धरासायी कर दिया. भूमाफियाओं के गैंग लीडर अतीक अहमद के खिलाफ बसंत विहार व पटेल नगर जैसे कई थानों में गंभीर किस्म के मुकदमे दर्ज हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की दिल्ली में छापेमारी.20 लाख कीमत की लगभग डेढ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूल्स जब्त..करोडों में नकली दवाइयों को खरीदने व सप्लाई करने से सम्बन्धित कम्पनियों के दस्तावेज बरामद....रैकेट में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा: SSP- देहरादून..
ध्वस्तीकरण विसुअल

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें