मर्यादाएं तार-तार वीडियो:नशे धुत युवक-युवतियों का सरेराह पत्थरों से सिरफोड़ मारपीट..गाड़ी चढ़ा हमला कर हदें पार.. दून पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जमकर सिखाया मर्यादा का पाठ…

सार्वजनिक स्थान पर मार-पीट व हुड़दंग कर माहौल खराब करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया मर्यादा का पाठ..

देहरादून: शराब के नशे धुत होकर सरेराह दो पक्षों के युवक/युवतियों के बीच जमकर पत्थरबाजी कर मारपीट की घटना सामने आयी हैं.इतना ही नहीं एक दूसरे पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमले का भी प्रयास किया. कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए मर्यादाओं को तार-तार करने वाला सारा घटनाक्रम पूरे एक घण्टे तक बेखौफ सरेराह चलता रहा..लोग वीडियो बनाते और नशे में टल्ली दोनों पक्ष गंदी-गंदी गाली गलौज कर एक दूसरे पर हमला करते रहे..मामला थाना रानी पोखरी क्षेत्र के सूर्यधार रोड भोगपुर का हैं.जहाँ गुरुवार आमने-सामने से दो गाड़ियों मामूली टक्कर होने पर नशे में टल्ली दोनों पक्ष सड़क बीच पर एक दूसरे की जान के प्यासे हो गए.देखते ही देखते गाली गलौज पत्थरों से हमला/मारपीट और एक पक्ष ने तो दूसरे पक्ष पर स्कॉर्पियो गाड़ी तक चढ़ाने का प्रयास कर जानलेवा हमला भी किया.. सड़क से आने जाने वाले लोग तमाशा देखते हुए वीडियो बनाने लगे.तभी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाकर जमकर मर्यादा का पाठ सिखाया.और दोनों पक्ष की गाड़ियों को MV Act के तहत कर सीज कर आवश्यक कार्रवाई की..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: राजधानी दूंन में दिनदहाडे छात्रा की गोली मारकर हत्या, रायपुर थाना क्षेत्र की घटना. आरोपी फरार, तलाश जारी...

घटना स्थल में दोंनो पक्षों के बीच हमले का वायरल वीडियो

थाना रानीपोखरी पुलिस के अनुसार 29 मई 2025 को थाना रानीपोखरी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सूर्यधार रोड भोगपुर मे दो गाड़ियों की आमने – सामने हुई टक्कर में घटना को लेकर मौके पर दोनों पक्षो के बीच आपस मे मारपीट हो रही है. उक्त सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुँच. मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार की आमने-सामने टक्कर हो गई थी,जिसमें दोनों पक्षों के मध्य उक्त घटना को लेकर विवाद हो गया था.इसके कारण ही एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला करने पर दूसरे पक्ष के चालक द्वारा एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस: पुलिस ऑफ़िसर दंपति को ब्लैकमेल कर ₹6,70,000 हडपने वाली पुलिस कर्मी महिला को दून पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार..भेजा जेल..
Oplus_16777216
Oplus_16777216

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के आदेश पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन एवं वरना कार को एम०वी० एक्ट में सीज किया गया.और दोनों पक्षो के 09 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये उन्हें गिरफ्तार किया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  सडक़ सुरक्षा मुहिम: यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस की सख्ती जारी.. विशेष अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में ट्रैफिक रुल्स उल्लंघन वाले 407 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर परिजनों की काउंसलिंग..

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के नाम:

1- शिवम पुत्र परमानंद शर्मा निवासी गली नंबर 33 सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन देहरादून.

2- ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी निवासी उपरोक्त. 

3- जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून.

4- आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून..

5- सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला देहरादून..

6- आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश देहरादून..

7- अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़ निवासी तपोवन मुनि की रेती, टिहरी..

8- सोनू पुत्र तेजेंदर सिंह निवासी 14 बिगा ऋषिकेश देहरादून.

9- ऋषि वर्मा पुत्र अशोक निवासी तपोवन मुनिकी रेती टिहरी..

सीज वाहन :-

 1- UK 07FW7383 ( स्कॉर्पियो)

2- U K07DC2121-( वर्ना कार )

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें