सख़्ती: देर रात तक खुलने वाले बार और पब में जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी..एक बार में ताला जड़ा,तो एक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की आदेश..भारी जुर्माने के साथ कई जगहों पर सीलिंग की कार्रवाई..सीएम धामी के निर्देश पर बार और पब पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई..

जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं कर रहे थे रेकी,रात्रि 1:40  बजे तक बीयरबार पब छापेमारी करती रही टीमें ..

गोपनीय रहा यह ऑपरेशन, रात्रि 11 बजे तक टीमों को नहीं था पता क्या है मामला

डीएम ने रात्रि 11:10 पर दिया टीमों को टास्क तदुपरांत रवाना हुई टीम

देहरादून  दिनांक  13 नवम्बर 2024,  मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी को  शहर में निर्धारित समय के बाद संचालित पाए जाने वाले पब, बार पर स्वतंत्र रूप से कठोर कार्यवाही करने को निर्देश  दिए  गए हैं..

रात्रि 1:30 बजे तक जिला प्रशासन की पांच टीमों द्वारा  शहर में बार एवं पब पर ताबड़-तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  राज्य गठन के उपरांत पहली बार "जेल दिवस" कार्यक्रम आयोजन,कैदियों को मिला प्रतिभा दिखाने का अवसर... 

जिला प्रशासन की 5 टीम  जिलाधिकारी के निर्देशन में रात्रि 11:00 के उपरांत जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से छापेमारी को हुई थी अलग स्थानों को रवाना..

 जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एवं  उप जिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट देर रात्रि को भी नगर में छापामारी अभियान चलाया..

जिलाधिकारी के स्वयं बिना नेम प्लेट के वाहन से घूमकर कर की  रेकी..

जिलाधिकारी ने स्वयं बिना नेम प्लेट के वाहन से कर रहे थे  रेकी,  सभी टीमों से संपर्क में थे जिलाधिकारी, निरंतर कर रहे थे टीमों को मॉनिटर एवं निर्देशित । देर रात्रि तक शराब पिलाने पर होगी मुकदमा दर्ज के साथ कठोर कार्रवाई। निरंतर चलते रहेंगे छापेमारी अभियान डीएम ने दिए निर्देश..

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:DM का औचक निरीक्षण, ऋषिकेश सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में गंभीर अनियमितताएं उजागर; कड़ा एक्शन तय..सब-रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से क्लर्क द्वारा किया जा रहा विलेखों का निबंधन..

 किशननगर चौक के समीप में ब्रिस्टल बार, 11:22 बजे को खुला पाया गया जिसे ताला लगाकर उप जिलाधिकारी ने चाबी अपने कब्जे में लेते हुए,बार संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की..

 रियोन टुकड़ा के मैनेजर पर प्राथमिक (FIR) होगी दर्ज, रात्रि 11:00 के उपरांत 20 लोगों से अधिक को शराब परोसते पाए गए, टीम से की अभद्रता..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी सफलता: 25 साल बाद झारखंड से पकड़ा गया ₹2 लाख का ईनाम का कुख्यात हत्यारा..1999 में बद्रीनाथ के तत्कालीन DGC की सरेआम की थी हत्या…

राल्फ पब पर निर्धारित समय अवधि के बाद शराब पहुंचने पर कार्यवाही.एक साथ अलग स्थानों पर हुई,  छापेमारी की कार्यवाही..भारी अर्थदंड (जुर्माना) के साथ सीलिंग की कार्रवाई..

  जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कोई भी बार, पब रात्रि 11:00 बजे के बाद संचालित होना पाया जाता हैं, तो सम्बंधित बार एवं पब के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई करते हुए,वैधानिक रूप से लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल पर लाई जाए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें