सस्पेंड:सदर राजस्व कानूनगो को DM ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित..सालों से शिकायतकर्ता बुजुर्ग के पत्रावली को लंबित रख दबाने का मामला..

डीएम के एक्शन से आया भूचाल..लापरवाह कार्मिकों में मची खलबली..मुकदमा,निलम्बन का भय बना..

लापरवाह कार्मिकों को डीएम का स्पष्ट संदेश..कार्यप्रवृत्ति सुधारों वर्ना अपनी बारी के लिए तैयार रहो..

सदर राजस्व कानूनगो राहुल देव दबाए बैठे थे इन्द्राज पत्रावली: जिलाप्रशासन

एसडीएम व तहसीलदार की कई चेतावनियों के बावजूद भी नहीं सुधरा था कानूनगो: DM

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ओदशों की नाफरमानी और शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.इस कार्यवाही से लापरवाह कार्मिकों को सख्त संदेश दिया गया है..जिलाधिकारी के इस कड़े एक्शन से जहाँ राजस्व कार्यालयों भूचाल आ गया है, वहीं लापरवाह कार्मिकों में खलबली मच गई है.इस सख्ती से कई जिला प्रशासन कार्मिकों को निलम्बन का डर सताने लगा है..

यह भी पढ़ें 👉  बंदूक की नोक पर ऋषिकेश में सुनार को लूटने की घटना में शामिल यूपी का दूसरा कुख्यात बदमाश भी दून पुलिस की गिरफ्त में...अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी और कुछ गहनों को बेचकर खरीदी गई नई बाइक बरामद......अभियुक्त पर चोरी,लूट व हत्या का प्रयास जैसे आधा दर्जन मुकदमें दर्ज..

जनता सुनवाई दरबार में आयी शिकायत पर एक्शन

दरअसल जनता सुनवाई कार्यक्रम के दौरान देहरादून के गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को फरियाद लगाकर बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने पारित किये थे आदेश.और तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था,जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था.और दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया गया था.लेकिन आदेश होने के बावजूद 07 वर्षो में अभी तक क्रियान्वयन कर नक्शा दुरूस्ती नहीं किया गया है.इतना ही नहीं शिकायत कर्ता द्वारा तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरूस्त नही किया जा रहा हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने राष्ट्र को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा देने में रचा स्वर्णिम इतिहास:सीएम धामी...

जिलाधिकारी के अनुसार धारा 28 अन्तर्गत,2018 के कलक्टर द्वारा पारित आदेश का बिते रोज तक भी नही हुआ था क्रियान्वयन.इसलिए दोषी राजस्व कानूनगो निलंबित

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: उत्‍तराखंड में ओमिक्रोन की दस्तक,राजधानी देहरादून में मिला पहला पॉजिटिव केस. स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप..

उक्त प्रकरण पर डीएम ने आदेशों की नाफरमानी पर सम्बन्धित राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए.साथ ही सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें