महिला दारोग़ा मौत मामलें में तेज गति व लापरवाही से बस चलाने वाले ड्राइवर को दून ने किया गिरफ्तार..नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर सख़्त कानूनी शिकंजा…

देहरादून: कांवड़ ड्यूटी में शनिवार सुबह देहरादून से हरिद्वार जा रहे ASI महिला दारोग़ा कांता थापा सड़क दुर्घटना मौत मामलें में आखिरकार आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है..घटना के 24 घण्टें बाद नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मोहन सिंह ने “ख़बर सनसनी” के द्वारा पूछे जाने पर बताया कि तेज गति व लापरवाही से बस चलाने वाले चालक हरिओम पुत्र तरसेम निवासी रूपनगर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया हैं.. इस केस में पुलिस ने नए कानून के तहत आरोपी चालक पर BNS (भारतीय न्याय संहिता)के तहत धारा-106 (1)125,125(B)281,व 324 (4)BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं.. बता दें कि नए कानून के तहत दर्ज किए गए इस मुकदमें में कम से कम 10 साल की सजा का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज पहुचेंगे पिथौरागढ़. शहीद सम्मान यात्रा में करगें शिरकत..

पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमें में बताया गया कि चालक द्वारा वाहन संख्या UK07PA-6999को तेज गति व लापरवाही और खतरनाक तरीके से चलाकर वादिनी की माता की स्कूटी में टक्कर मारकर वादनी की माता की मृत्यु कारित किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कोरोना की बढ़ने लगी रफ़्तार. उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों के लिए ,ये हुआ बेहद जरुरी..

पुलिस ने इस मामले में वोल्वो बस को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन चालक हरिओम पुत्र तरसेम निवासी रूपनगर पंजाब को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व IAS रामविलास यादव पर अब ED का भी शिकंजा,जेल में गिरफ्तारी कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें