दून पुलिस की सीनियर सिटीजन को सहायता की मुहीम जारी..बुजुर्गो को पसंद आ रही पुलिस की ये नई जिम्मेदारी.. सीनियर सिटीजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में :एसएसपी दून

 देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद में निवासरत ऐसे बुजुर्ग व्यक्तियों,  जिनके परिजन व बच्चे उनके साथ नहीं रहते है.उनका समय-समय पर मुलाकात कर उनके कुशलता पूछने और उनकी हर संभव सहायता करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.. इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली डालनवाला व कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा आज  29 सितंबर 23 को थाना क्षेत्र टीमें गठित कर ऐसे कई ऐसे सीनियर सिटीजन,जिनके परिवारजन/बच्चे उनके साथ नही रहते.उनको चिन्हित कर उन सभी के घर जाकर उनका हालचाल /कुशल क्षेम की जानकारी ली गई. साथ ही सभी सीनियर सिटीजन को फल वितरित करते हुए उनकी अन्य समस्याओं के विषय में भी जानकारी ली गईं..इतना ही नहीं इस दौरान तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान करने का उनको वादा किया.

यह भी पढ़ें 👉  नशेड़ियों पर शिकंजा…SSP देहरादून की सख्ती शराबियों पर भारी. हवालात में उतर रही खुमारी…विगत 02 माह में "ड्रिंक एण्ड ड्राइव" में 500 से अधिक नशेड़ियों को पुलिस ने कराई हवालात की सैर..2265 शराबियों से 08 लाख ₹ से अधिक का जुर्माना भी वसूला.. 

सीनियर सिटीजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है,सभी थाना प्रभारियों को समय-समय पर बुजुर्ग व्यक्तियों की कुशलक्षेम पूछने व उनकी हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए है :- अजय सिंह, एसएसपी देहरादून..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के आश्वासन के बाद 18 जून को होने वाली मुस्लिम समुदाय की महापंचायत रदद्..पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस.

पुलिस द्वारा सभी सीनियर सिटीजन व बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर  112, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला, संबंधित चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराये गये.ताकि किसी भी आपातकाल समय के समय तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराया जा सके..पुलिस की इस मुहिम को देखते हुए सभी सीनियर सिटीजन/ बुजुर्गों द्वारा अपने परिवारजनों से दूर रहते हुए पुलिस द्वारा दिए गए स्नेह पर पुलिस को आशीर्वाद देते हुए प्यार से उनके सर पर हाथ फेरा गया. 

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा :ढोल बजाकर खोली अपराधी की पोल,जानलेवा हमले में फरार अपराधी की संपत्ति कुर्की की उद्घोषणा करने उसके घर पहुँची दून पुलिस..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें