कोतवाली क्षेत्र में हुई फायरिंग घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..वादी के साथ पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्तों ने उसे जान से मारने की नीयत से किया था फायर: पुलिस

देहरादून की घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा हरिद्वार में भी की थी फायरिंग की घटना, जिसमे 02 अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन किया बरामद

देहरादून: कोतवाली क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है.इनमें दो हरिद्वार के रहने वाले हैं,जबकि एक उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर का निवासी हैं.गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है. पुलिस जांच के अनुसार अभियुक्तों में जान से मारने की नीयत से वादी पर हमला किया था.देहरादून की घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा हरिद्वार में भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें 02 अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया चुका हैं..

पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त यश ठाकुर द्वारा बताया गया कि उसकी और उसके साथियों की आसिफ उर्फ बाबा के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते अभियुक्त यश ठाकुर के कहने पर अन्य अभियुक्तों द्वारा योजना बनाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में गिरफ्तार अभियुक्तो के साथ 04 अन्य अभियुक्त ऋतिक, सागर, भानु तथा उधम प्रधान भी घटना में शामिल थे.अभियुक्त यश ठाकुर के कहने पर घटना में शामिल अभियुक्त देवराज, प्रिंस रोसवाल, ऋतिक, सागर, भानु तथा उधम प्रधान, प्रिंस की KIA SONAT गाड़ी से देहरादून आये थे, अभियुक्तों को जानकारी थी कि आसिफ के पास एक बिना नंबर की सफेद रंग की i20 कार है, जिस पर अभियुक्तो आसिफ के संबंध में जानकारी कर उसका पीछा किया गया तथा मतवाला बाग के पास अभियुक्तों के साथी भानु तथा सागर ने आसिफ को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था। उक्त घटना के बाद अभियुक्त भानु द्वारा अपने साथियों के साथ कनखल में तथा अभियुक्त उधम प्रधान द्वारा रुड़की में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिसमे हरिद्वार पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो को देहरादून की घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों ऋतिक तथा सागर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित फ़र्ज़ी रजिस्ट्री घोटालें से जुड़े भू-माफियाओं के खिलाफ दून पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी….कूट रचित दस्तावेज तैयार कर 10 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले एक और अभियुक्त को SIT ने उधम सिंह नगर से किया गिरफ्तार.. केपी और विरमानी के नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार अभियुक्त: SIT...

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार दिनांक 14/09/2025 को वादी आसिफ मालिक पुत्र यासीन मलिक निवासी मेहुवाला, पटेलनगर द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने दोस्त हसन के साथ लाल पुल से सहारनपुर चौक की तरफ जा रहा था, इस दौरान माता वाला बाग के पास काले रंग की kia कार में बैठे व्यक्तियों द्वारा उन्हें हाथ देकर रुकने का इशारा किया तथा ओवरटेक करते हुए उनकी तरफ मारने की नीयत से पिस्टल से दो बार फायर किया। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ सहित चार धाम में जमकर बर्फबारी की मनमोहक तस्वीरे. *देखिए बाबा केदारनाथ धाम में बर्फबारी का शानदार वीडियो*

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटजो को चेक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस ले माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में तीन अभियुक्तो 1- यश ठाकुर 2- देवराज 3- प्रिंस रोसवाल को घटना में प्रयुक्त वाहन सँ०- UP 12 BY 9995 kia Sonat के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे NDRF केजवानों का उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत..हल्द्वानी में NDRF की एक बटालियन स्थापित की तैयारी..

गिरफ्तार अभियुक्त

1- यश ठाकुर पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी श्याम विहार कॉलोनी, गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार, उम्र – 22 वर्ष
2- देवराज पुत्र राजीव निवासी ग्राम गग़दासपुर, लक्सर, हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष
3- प्रिंस रोसवाल पुत्र रविन्द्र कुमार ग्राम बीजोंपूरा छपार, मुजफ्फरनगर,

बरामदगी :-

वाहन सँ०- UP 12 BY 9995 KIA SONET

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें