शिकंजा:मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..अभियुक्त के कब्जे से 16.60 ग्राम.. अवैध स्मैक बरामद..

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से एक और नशा तस्कर पहुँचा सलाखों के पीछे..

देहरादून :मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध दून पुलिस कि कार्रवाई बदस्तूर ज़ारी है.. इसी क्रम में नशा तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार..अभियुक्त के कब्जे से 16.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गईं है..

सेलाकुई थानाध्यक्ष पी0डी0भट्ट के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह सहारनपुर( यूपी) का रहने वाला है, और पीठ वाली गली सेलाकुई में दूध की डेयरी चलता है. बीते समय उसकी मुलाकात विमल चौधरी निवासी सहारनपुर से हुई, जिसके द्वारा उसे स्मैक बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई, इसी लालच में आकर अभियुक्त मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त हो गया. बरामद स्मैक को भी अभियुक्त विमल चौधरी नाम के व्यक्ति से ही खरीदकर लाया था,जिसे वह नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था. लेकिन पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया..अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है..

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कही आपके नाम वाले फ़र्जी आधार कार्ड से बैंक लोन तो नहीं..दून पुलिस ने उत्तराखंड में सक्रिय नटवरलाल को दबोचा.. अलग-अलग नाम वाले आधार कार्ड से लाखों के कई बैंक लोन..

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है. इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 10 जनवरी 2026 को 01 अभियुक्त निशुल को 16.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात..उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को बताया फिल्मों को बढ़ावा देने वाला..राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा..

गिरफ्तार अभियुक्त:-

निशुल चौधरी पुत्र नवाब सिंह निवासी गंगो सहारनपुर हाल निवासी बंजारा गली सेलाकुई उम्र 25 वर्ष

बरामदगी:

1- 16.60 ग्राम अवैध स्मैक

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: मंत्री आवास पर तीर्थ पुरोहितों का शीर्षासन, मंत्री जी ने दिया आश्वासन. फिर गरमाया देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा...

वांटेड अभियुक्त

1- विमल चौधरी निवासी सहारनपुर हाल निवासी सुदौवाला वाला प्रेम नगर

धरपकड़ पुलिस टीम..

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- उ0नि0 सुमेर सिंह
3- हे0कां0 रिंकेश कुमार
4- कां0 अमित कुमार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें