यूट्यूब पर वीडियो देखकर ATM से Cash ग़ायब करने वाले दिल्ली के शातिर चोरों को दून पुलिस ने दबोचा..घटना में प्रयुक्त कार और ATM चोरी का कैश बरामद..

देहरादून के कई अन्य एटीएम भी अभियुक्तों के निशाने पर थे.समय रहते एसएसपी दून की रणनीति से दिल्ली के चोरों को दबोचा..

देहरादून: यूट्यूब में वीडियो देखकर ATM में सेंधमारी कर कैश चुराने वाले चार शातिर चोरों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के गिरफ्त में आए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलेनो कार और ATM से चोरी की नगदी बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा देहरादून के कई अन्य एटीएम को भी निशाना बना चिन्हित किया गया था.लेकिन समय रहते ही एक घटना उपरांत चारों अभियुक्त पकड़े गए. गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन अभियुक्त दिल्ली निवासी चोर हैं, जबकि एक देहरादून का रहने वाला हैं..

यूट्यूब में चोरी का वीडियो देखकर ATM कैश ट्रे के जैसी ही डमी कैश ट्रे बनाकर घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने बताया गया कि उन्होंने यू-टयूब पर वीडियो देखकर एटीएम से कैश चोरी की योजना बनाई थी.जिसके अनुसार अभियुक्तों द्वारा एटीएम में प्रयोग होने वाली कैश ट्रे के जैसी ही डमी कैश ट्रे बनाई,जिसे अभियुक्त अलग-अलग एटीएम की कैश ट्रे के ऊपर लगा देते थे,और फिर उस एटीएम के आस-पास ही रहते थे. इस दौरान जब कोई व्यक्ति एटीएम से कैश निकालता तो उसका कैश अभियुक्तों द्वारा लगाई गई डमी कैश ट्रे में फंस जाता था. और काफी देर तक कैश नहीं निकलने पर जब वो व्यक्ति वहां से चला जाता,तो अभियुक्त अपनी लगाई गई डमी कैश ट्रे से पैसा निकाल लेते थे.घटना को अंजाम देने के लिये अभियुक्तों द्वारा देहरादून के रायपुर और राजपुर क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के एटीएमों को चिन्हित किया गया था.गिरफ्तार अभियुक्तों की योजना घटना को अजांम देने के बाद किसी अन्य जनपद में जाकर वहां भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने की थी.लेकिन इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  IPL मेचों में करोड़ों का सट्टा खिलाने वाले यूपी का गैंग देहरादून में गिरफ्तार,अलग-अलग शहरों में ठिकाने बदलकर अब तक 30 मैचों की बैटिंग बुक.

कोतवाली डोईवाला पुलिस के अनुसार दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को दिनेश कुनियाल हाल ब्रांच मैनेजर एक्सिस बैक मिस्सरवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया गया था. प्रार्थना पत्र में बताया गया उनकी मिस्सरवाला डोईवाला स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से दिनांक 07-10-25 और 08-10-25 को अलग-अलग समय पर जालसाजी कर एटीएम के अन्दर लगी कैश ट्रे के दरवाजे के ऊपर डुप्लिकेट(डमी) कैश ट्रे लगाकर ग्रहको की धनराशि की निकासी रोककर ग्राहको की धनराशि चोरी कर ली गयी है. प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर धारा- 318(4)/305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया.
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये. पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया.
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 10-10-2025 को चौकी हर्रावाला क्षेत्रान्तर्गत पुराना तिराहा लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध बलेनो कार से 04 अभियुक्तों 01: गौरव चौहान पुत्र मनोज कुमार (2) अमन कुमार पुत्र कृष्ण चौहान (3) रोहित पुंज पुत्र भूषण पुंज तथा (4) जितेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह को घटना में चोरी की गयी नगदी 13 हजार रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया. घटना मे प्रयुक्त बलेनो कार संख्या: डीएल-10-सीजेड-3593 को सीज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  नशेड़ियों पर शिकंजा…SSP देहरादून की सख्ती शराबियों पर भारी. हवालात में उतर रही खुमारी…विगत 02 माह में "ड्रिंक एण्ड ड्राइव" में 500 से अधिक नशेड़ियों को पुलिस ने कराई हवालात की सैर..2265 शराबियों से 08 लाख ₹ से अधिक का जुर्माना भी वसूला.. 

गिरफ्तार अभियुक्त:
(1) गौरव चौहान पुत्र मनोज कुमार निवासी राजीव नगर केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष
(2) अमन कुमार पुत्र कृष्ण चौहान निवासी- 288 सेकंड फ्लोर ओम विहार फेस 3 उत्तम नगर उम्र 25 वर्ष दिल्ली
(3) रोहित पुंज पुत्र भूषण पुंज निवासी सी-39 विकास नगर उत्तम नगर थाना हनोला दिल्ली
(4) जितेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी श्री राम कॉलोनी गली नंबर 13 मकान नंबर 760 थाना निहाल विहार दिल्ली

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग !.मुकदमा दर्ज.. .CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी..कुछ लोगों के नाम आये सामने !

बरामदगी:
01- घटना मे चोरी किये गये 13 हजार रू0 नगद
02- घटना में प्रयुक्त बलेनो कार सं0: डीएल-10-सीजेड-3593
03- डमी कैश ट्रे व अन्य सामग्री

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें