सहायता सम्मान: ONGC चौक में हुए जानलेवा दुर्घटना में घायल युवक की सहायता कर अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने किया सम्मानित..SSP देहरादून द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित..

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिये आगे आने की आम जनमानस से की अपील: SSP दून

युवक द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा कर एसएसपी देहरादून द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित..

देहरादून: पिछले दिनों किशन नगर के अंतर्गत ONGC चौक में हुए 06 लोगों की जानलेवा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता कर उसे  अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को दून पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया है..समय रहते नब्ज़ चेक़ कर घायल युवक को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति दीपक पाण्डे द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा कर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर जनपद पुलिस कार्यालय में गुरुवार सम्मानित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:नशा तस्करों के ‘ठिकाने’ पर खाकी का पहरा..नानकसागर डैम पार SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन,‘बिसौटा चौकी’ का किया भव्य शुभारंभ..आमजन में आया सुरक्षा का भाव..

बता दें कि पिछले दिनों देर रात लगभग 02 बजे के आसपास किशन नगर के ONGC चौक पर तेज रफ़्तार से आ रही इनोवा कार की ट्रक (कन्टेनर) से जबरजस्त टक्कर हुई.इस दुघर्टना में कार सवार 06 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी.इस हादसे में एक मात्र युवक घायल बचा.मरने वाले में तीन युवक और तीन युवतियां थी.मृतकों की उम्र 19 से 24 साल थी.

जानकारी के अनुसार दिनांक 11-11-2024 को किशननगर चौक में हुई वाहन दुर्घटना के समय दुर्घटनास्थल के पास मौजूद दीपक पाण्डेय पुत्र ऋषिकेश पाण्डे, निवासी टी०एच०डी०सी० कालोनी, फेस-1, देहराखास, देहरादून, मूल निवासी लखनऊ द्वारा दुर्घटना में घायल युवक सिद्वेश अग्रवाल को तत्काल पुलिस की सहायता से उपचार हेतु सिनर्जी अस्पताल पहुुंचाया गया, उनके द्वारा किये गये उक्त कार्य तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की त्वरित सहायता पर एसएसपी देहरादून द्वारा दीपक पाण्डेय से पुलिस कार्यालय देहरादून में भेंट की गई..इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली गयी,और उनके द्वारा किये गये कार्य पर उनकी प्रशांसा करते हुए Good  Samaritan स्कीम के तहत उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:भू-माफियाओं पर SSP दून का कसता शिकंजा..सहारनपुर के शेरखान गिरोह का एक और शातिर सदस्य मोहम्मद अकबर दून पुलिस की गिरफ्त में..

दीपक ने सड़क पर घायल युवक की नब्ज़ चेक करते ही उसे अस्पताल पहुँचाया..

 दीपक पाण्डे से वार्ता में उनके द्वारा बताया गया कि वे क्रिटीकल केयर यूनिफाइड कम्पनी,जो होम केयर सर्विस प्रोवाइड कराने का कार्य करती है,जबकि मैं केयर मैनेजर/नर्सिंग सुपरवाइजर के पद पर है.और दुर्घटना के समय वह गढी से मैक्स हॉस्पिटल की ओर जा रहे थे.तभी दुर्घटना घटित होने पर उनके द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास जाकर वाहन में पड़े युवाओं की नब्ज चैक की गई, तो उनमें से एक युवक की नब्ज चल रही थी, जिसे उनके द्वारा पुलिस की सहायता से तत्काल उपचार के लिए सिनर्जी अस्पताल में पहुंचाया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून द्वारा भूमाफियां बाबा अमरीक गैंग पर सख्ती का असर..अन्य राज्यों में भी गैंग पर कार्यवाही जारी..गिरोह के हार्डकोर क्रिमिनल रणवीर सिंह का आंबाला जेल में दून पुलिस ने "वारण्ट बी" दाखिल किया..अभियुक्त को जल्द ही देहरादून लाकर अरबों रुपये ठगने वाले अमरीक गैंग की कुंडली खंगाली जायेगी :SSP दून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें