गोवा के शातिर नटवरलाल को उत्तराखंड STF ने दून से किया गिरफ्तार..करोडों की ठगी कर गोवा से था फ़रार..

देहरादून:गोवा में करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार चल रहे एक शातिर नटवरलाल को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया है.. इस धरपकड़ में गोवा पुलिस भी देहरादून में एसटीएफ के साथ संयुक्त रूप से  कार्यवाही कर रही थी.. देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र स्थित राजरानी वैडिंग प्वाईंट सेवला खुर्द से गिरफ्तार कर अभियुक्त को STF टीम द्वारा गोवा पुलिस को सुपुर्द किया गया..गिरफ्तार अभियुक्त अशोक कुमार मोर्या पुत्र ओरियम मोर्या मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर बशरतपुर,शाहपुर का रहने वाला बताया गया हैं..हालांकि हाल के समय वह गोवा में लक्ष्मी निवास फ्लैट नं0 472, एस/1, वोईले भट , मेरसेस संत क्रूज नोर्थ गोवा में रहता हैं.उत्तराखंड एसटीएफ व गोवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गोवा राज्य में करोडो की ठगी करने वाले बदमाश को देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: सड़क दुर्घटना में एक और पुलिस जवान की मौत..एसएसपी देहरादून ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक सतंप्त परिवार को धैर्य/ शक्ति प्रदान की ईश्वर से की कामना..

बता दें कि अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित  शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखंड STF एसएसपी  आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में STF टीमें कार्यवाही लगातार जारी रखे हुए है..इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ को गोवा राज्य के नार्थ गोवा जनपद के पोरवोरिम पुलिस स्टेशन में बीते 29 दिसम्बर 2023 को पंजीकृृत मु0अ0स0 156/23 धारा 408 IPC में फरार नटवरलाल अशोक कुमार मोर्या पुत्र ओरियम मोर्या के उत्तराखंड राज्य में छिपे होने की जानकारी मिली थी. गोवा पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ ने फ़रार अभियुक्त अशोक मोर्या के बारे में जानकारी जुटाकर शातिर बदमाश की सटीक लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे 01जनवरी 2024 को देहरादून के राजरानी वैडिंग प्वाईंट सेवला खुर्द थाना पटेल नगर से गिरफ्तार कर गोवा पुलिस को सुपुर्द किया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:"किंग ऑफ उत्तराखण्ड" गैंग का ईनामी वांटेड अपराधी भी आया दून पुलिस के शिकंजे में...गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल में अंडरग्राउंड होने की फिराक में अभियुक्त...

वर्षो तक कंपनी में काम करते हुए 17 करोड़ रुपये अपने शेयर मार्केट एकाउन्ट में ट्रान्सफर किये…

STF के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अशोक कुमार मोर्या पुत्र ओरियम मोर्या नि0 बशरतपुर, शाहपुर गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, हाॅल निवासी लक्ष्मी निवास फ्लैट नं0 472, एस/1, वोईले भट , मेरसेस संत क्रूज नोर्थ गोवा, गोवा 403005 द्वारा अदिति कंस्ट्रक्शन कम्पनी गोवा में एकाउन्ट कार्यालय में नियुक्त था.. अभियुक्त द्वारा कई वर्षो तक कम्पनी में काम करते हुये फर्जी तरीके से कम्पनी के न सिर्फ़ 17 करोड रूपये अपने शेयर मार्केट एकाउन्ट में ट्रान्सफर कर लिये. बल्कि अपने व अपने परिवार के साथ सभी मोबाईल नम्बर बन्द करके फरार हो गया..इस मामलें में  गोवा राज्य के नार्थ गोवा जनपद के पोरवोरिम पुलिस स्टेशन में अभियुक्त के खिलाफ़ 29 दिसम्बर 2023 को धारा 408 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देखिए उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के रुझान का लेटेस्ट अपडेट्स

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें